बिजली ने फिर रुलाया, 6 घंटे पावर कट
RANCHI: सिटी में बिजली की बदतर स्थिति हर रोज लोगों को रुला रही है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। कोकर में छह घंटे तो अन्य इलाकों में भी तीन से चार घंटे तक बिजली कटी रही। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह-सुबह गुल ही बिजली कोकर में सुबह सात बजे के बाद अचानक बिजली गुल हो गई। विभाग के अनुसार, चूना भट्टा में ब्रेक स्लिप खराब हुआ था। ब्रेक स्लिप बिजली देने और काटने के लिए महत्वपूर्ण उपकरण है। यह आम मिस्त्री से ठीक नहीं होता। इसे ठीक करने के लिए एमआरटी के कर्मी आए। कोकर के कुछ भाग में ब्रेक स्लिप के ठीक होने पर करीब 11 बजे बिजली लौट आई। हालांकि शिवशक्ति नगर आदि कुछ क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक समस्या बरकरार रही। तार टूटा, तो काटनी पड़ी बिजलीकोकर में शिव मंदिर के पास 11 केवी तार के टूट जाने से बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। दोपहर दो बजे के करीब तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
तकनीकी कारणों से काटी बिजली कुछ क्षेत्र में जहां मरम्मत के कारण तीन से चार घंटे बिजली कट हुआ, वहीं कुछ अन्य भागों में तकनीकी कारणों से परेशानी हो रही है।इन इलाकों में भी कटी बिजली
- चेशायर होम रोड में 11 बजे के करीब दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इस क्षेत्र में मरम्मत की कोई सूचना नहीं थी। - मोरहाबादी में सुबह और दोपहर के बीच कई बार बिजली आई और गई। दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो गई। - मेन रोड में मरम्मत के कारण सुजाता फीडर से पीपी कंपाउंड, रोस्पा टावर आदि क्षेत्र में 11 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। - दीपाटोली, लाजपत नगर में मरम्मत के कारण चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। क्या कहते हैं लोग हर रोज बिजली कट रही है। इसका कोई समाधान नजर ही नहीं आ रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई हो। प्रशांत किशोर पहले तो अखबारों में सूचना दी जाती थी, अब बिना सूचना के कांके रोड में बिजली काटी जा रही है। रीमा राय रातू रोड में तो बिजली काटने की कोई वजह नहीं है, फिर भी हर रोज घंटों बिजली कटी रहती है। पंकज कुमार ऐसा लगता है कि बिजली विभाग को आम लोगों की समस्याओं से कोई मतलब ही नहीं रह गया है। प्रभा देवीकाम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। विभाग में जब फोन किया जाता है, तो कोई सटीक जानकारी नहीं दी जाती।
हिमांशु सिंह