-रांची में 12 मिलीमीटर हुई बारिश

रांची : रांची सहित आसपास के इलाके में गुरुवार को दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के साथ रांची और आसपास के इलाके में तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट पर कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण सिमडेगा के कुरडेग में 168.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पांच दिनों के मौसम पुर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को राज्यभर में बारिश में कमी आएगी। लेकिन रविवार को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से कम दवाब का क्षेत्र बनेगा जिससे रविवार और सोमवार को राज्य में मानसून पूर्ण रुप से सक्रिय होगा। दोनों दिन तेज बारिश होगी। वहीं मंगलवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही अगले पांच दिन राज्य में तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से 3.6 किमी ऊपर मध्य प्रदेश के पास कम दवाब का क्षेत्र बना रहेगा। इसका प्रभाव झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा।

वज्रपात की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाके में मौसम सामान्य बना रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में औसत से अभी तक 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से छह अगस्त तक रांची में 538.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं राज्य में 10 जिले ऐसे हैं जहां 19 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। राज्य में सबसे कम गुमला में 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसके साथ ही खूंटी और पाकुड़ में 35 प्रतिशत, साहिबगंज में 29 प्रतिशत, सरायकेला-खरसवां में 27 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 22 प्रतिशत, बोकारो और चतरा में 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है।

शहर-अधिकतम- न्यूनतम-बारिश

रांची-26.4-23.0-12.0 मिमी

जमशेदपुर-30.4-24.8- 3.0 मिमी

डालटेनगंज-30.8-25.9- 3.0मिमी

Posted By: Inextlive