पैरेंट्स की हत्या की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
RANCHI: राजधानी के गोंदा थाना क्षेत्र में मदरसा जा रही एक 13 वर्षीया लड़की ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे अगवा कर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। फिर, उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। जब भी वह विरोध करती तो पैरेंट्स की हत्या की बात कहकर डराया जाता रहा। गोंदा पुलिस ने पीडि़ता का अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करा लिया है।
क्या है मामलाबताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी इलाके का कुख्यात चोर है। वो चोरी के आरोप में कई बार पहले भी जेल जा चुका है। 13 वर्षीया पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो मदरसे में पढ़ती है। शुक्रवार शाम को मदरसे से लौटने के दौरान अल्तमश नामक युवक ने उसे चाकू के बल पर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता को पास के ही एक स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि अल्तमश ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी।
जेल से बाहर आया है अल्तमशपीडि़ता अल्तमश के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और मां बाप को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां बाप पीडि़ता को लेकर गोंदा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। गोंदा थानेदार सपन महता ने बताया कि अल्तमस इलाके का पुराना अपराधी है। वो चोरी की कई घटनाओं में जेल जा चुका है। हाल में ही वो जेल से छूटा था।