RANCHI लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में झारखंड के दूसरे चरण में थर्सडे को हुए वोटिंग में झारखंड के वीआईपी और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कैंडीडेट और ब्यूरोक्रेट भी आगे रहे। झारखंड के गवर्नर डॉ। सैयद अहमद ने अपनी वाइफ सैयद हसन तारा के साथ एटीआई स्थित बूथ संख्या क्भ्पर सुबह क्0 बजकर भ्भ् मिनट पर मतदान किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची में वोट डाला। वहीं रांची सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने अपनी पत्नी रेखा सहाय के साथ एचइसी महिला समिति के भवन के बूथ नंबर ख्99 में सुबह क्भ् मिनट पर मतदान किया। रांची सीट से आजसू पार्टी के उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो ने अपनी नेहा महतो के साथ सिल्ली में वोट डाला। चीफ इलेक्शन ऑफिसर झारखंड पीके जाजोरिया ने भी सीडब्ल्यूसी के बूथ संख्या फ्ब्भ् पर क्क् बजकर फ्0 मिनट पर अपना वोट डाला। सीएम अर्जुन मुंडा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुखेदव सिंह ने मोरहाबादी स्थित रेडक्रास बिल्डिंग के बूथ संख्या 9 पर अपना वोट डाला। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडो के साथ खरसांवा में अपना वोट डाला।

Posted By: Inextlive