RANCHI: सरस्वती, सुंदरी, महिमा, करिश्मा, ज्योति, दुर्गा, धर्मेन्द्र, हरि व बॉबी को अगर आप अपने परिवार का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका है। इतना ही नहीं, ऐसा करने पर आपको कई सुविधाएं भी मिलेंगी। दरअसल, बिरसा जू एडमिनिस्ट्रेशन ने एडॉप्शन स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी आम आदमी यहां के एनिमल्स को गोद ले सकता है। यह जानकारी जू के डॉयरेक्टर एके पात्रो ने दी।

उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति, संस्था या कॉरपोरेट हाउस एक निश्चित राशि देकर जू के जानवरों को एक साल से लेकर पांच साल तक के लिए गोद ले सकता है। इसके एवज में उसे कई सुविधाएं दी जाएंगी।

2.95 लाख देकर आप टाइगर का लीजिए गोद

बिरसा जू में रहने वाले एनिमल्स की अच्छी तरह देखभाल हो, इसके लिए कई साल से जू के एनिमल्स को एडॉप्ट करने की स्कीम चलाई जा रही है। इसके तहत दो साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अलावा मेकॉन व पीएनबी जैसे संस्थानों ने जू के कुछ एनिमल्स व ब‌र्ड्स को गोद लिया था। इसी से उत्साहित होकर जू एडमिनिस्ट्रेशनइस इस साल भी एडॉप्शन की पॉलिसी लेकर आया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था बाघ, लायन, लेपर्ड, हिप्पो, भालू, घडि़याल, जंगली बिल्ली जैसे जानवरों को गोद ले सकता है।

गोद लेने वालों को कई सुविधाएं

बिरसा जू के एनिमल्स को गोद लेने वाले को जू की ओर से कई सुविधाएं मिलेंगी। यदि एक लाख से अधिक पैसा खर्च कर कोई जू के जानवर को गोद लेता है, तो उसे 12 एंट्री कूपन मिलेगा। इसी तरह 50 हजार से लेकर एक लाख तक खर्च करने वाले को छह व 50 हजार से कम पैसा देकर जू के एनिमल को गोद लेने वालों को तीन फ्री एंट्री कूपन दिया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई स्कूल किसी जानवर को गोद लेता है, तो वहां 100 बच्चों को जू में एंट्री फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूल के 10 स्टॉफ भी जू में फ्री एंट्री पा सकेंगे। जानवरों को गोद लेने के लिए 50 हजार से ज्यादा रुपए खर्च करने वालों को इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है।

बॉक्स।

इन एनीमल्स को कर सकते हैं एडॉप्ट

एनिमल उपलब्धता रेट (एक साल का)

1-टाइगर 2 2.95 लाख

2-लायन 2 2.95 लाख

3-लेपर्ड 1 97 लाख

4-हिमालयन भालू 3 86 हजार

5-देसी भालू 3 60 हजार

6-घडि़याल 3 57 हजार

7-जंगली बिल्ली 5 25 हजार

8-लकड़बग्घा 4 66 हजार

9-बिल्ली 2 23 हजार

10-हिप्पो 2 97 हजार

बॉक्स ।

इन कंपनियों ने एनिमल्स को लिया है गोद

किसने किसे कब तक लिया है गोद

1. सेल तीन हाथी 15 मई 2016 तक

2. पीएनबी सात मोर 31 मार्च 2016 तक

3. मेकॉन तीन तेंदुए 31 मार्च 2016 तक

4. मेकॉन एक टाइगर 31 मार्च 2016 तक

5. सीसीएल बाघिन तेजस्विनी 31 अप्रैल 2016 तक

बॉक्स

प्रियंका ने लिया था 'सुंदरी' को गोद

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2011 में एक साल के लिए बिरसा जू की शेरनी सुंदरी को गोद लिया था। इसके लिए उन्होंने जू मैनेजमेंट को दो लाख का भुगतान किया था।

वर्जन

बिरसा मुण्डा जू में एनिमल्स एडॉप्शन स्कीम लांच करने का मकसद एनिमल्स को लेकर लोगों में अवेयरनेस लाना है। साथ ही लोगों का एनिमल्स से रिश्ता भी बनाना है। स्कीम से अट्रैक्ट होकर कई लोग आगे आ रहे हैं। कुछ पब्लिक सेंटर की कंपनियां तो पहले से ही जानवरों को गोद ले रही हैं।

एके पात्रो, डॉयरेक्टर बिरसा बायोलॉजिकल पार्क, ओरमांझी, रांची

Posted By: Inextlive