बहुत विशेष तौर पर आपके लिए शुक्र पाश्चात्य ज्योतिष द्वारा केवल प्रत्येक चीज जो घर मकान दोस्तों और इच्छापूर्ति के लिए हो का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र आपके लिए 1 और 25 अगस्त 14 अक्टूबर और 6 नवंबर 5 और 31 जुलाई के मध्य एक टॉनिक के रूप में काम करता है। इसका सबसे अच्छा उपयोग करें। आपके लिए बहुत विशेष तौर पर बुध विदेशी मामले और निर्जन स्थानों का भ्रमण साथ ही अस्पतालों और सामाजिक कल्याण केंद्रों का भी प्रतिनिधित्व करता है। बुध आपको आगे बढऩे और सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने में 21 जून से 25 जुलाई 30 सितंबर से 16 अक्तूबर 26 फरवरी से 13 मार्च के मध्य सहायता करेगा। मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक तौर पर आगे बढऩे को तैयार रहें। यह साल आपके लिए बहुत कुछ नया लाने वाला है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बेहतर समय।


2- आप अपने खाते में नोटों के बढऩे से प्रोत्साहित होंगे और साहस के साथ और अधिक कड़ी मेहनत करेंगे। आप महत्वाकांक्षी हैं और संपूर्ण पाने के लिए तैयार रहेंगे। बीच माह में आप शक्ति से भरपूर रहेंगे। यह एक शुभ समय है, इससे अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। व्यय और त्वरित व्यवसाय में प्रसार होगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, भौगोलिक और आध्यात्मिक गतिशीलता होगी। दूसरे शब्दों में आप एक अच्छे व्यक्ति के रूप में विकसित होंगे। आपको परिवार का प्यार मिलेगा।

4- आप अपने लक्ष्य को तेजी से पीछा करेंगे। आपका व्यय अधिक होगा। आपमें विवेक व धैर्य की कमी है। मोल-तोल, सभाएं और चर्चे होंगे। स्वाभिमान उच्च रहेगा। बीच का महीना आपके लिए प्रेम लेकर आएगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप जीवन में आगे जाने की कोशिश करेंगे। आप सामान्यत: प्रैक्टिकल और क्षमतावान हैं और जीवन के उतार-चढ़ाव को आत्मविश्वास के साथ संभालने योग्य होंगे। आपमें ऊर्जा, आसक्ति, कठिन कार्य और दृढ़ता रहेगी। आप सामने से नेतृत्व करते रहेंगे।

6- आप साहस के साथ अपने कार्य में जुट जाएंगे। आप पारिवारिक मांगों को पूरा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि परिवार की उचित देखभाल हो। आप उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और यही आवश्यक भी होगा। बीच का माह आपको लोगों के साथ पूरी दुनिया में संपर्क बनाते हुए देखेगा। आप चाहेंगे कि लोग आपको सुनें और स्वीकार करें। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपके जीवन में सार्थकता आएगी क्योंकि जीवन का मृदु पक्ष प्रदर्शित होगा।

8- आप तत्काल सफलता प्राप्त करेंगे। नये आयाम बनेंगे क्योंकि आप पूरी तरह से नये परिदृश्यों के अग्रणी रहेंगे और प्रतियोगिता में आगे जाते रहेंगे। बीच महीने में आप विरोधियों को हारते हुए देखेंगे। आप प्रतियोगिता को पीछे एक दूरी बनाकर छोड़ देंगे। व्यय रहेंगे क्योंकि आप विस्तार के मनोवेग में होंगे। आसक्तियां भी होंगी। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप खेल के नियम पुन: लिखेंगे। यह सूर्य की रोशनी में आपका समय रहेगा। सभी मोर्चे पर गतिविधियां रहेंगी। यह भी पढ़ें : जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

10- आप कार्य में आश्चर्यचकित लंबे कदम भरेंगे। यह समय सौंदर्य और आनुतोषिक रहेगा। परिवार का पुनर्मिलन है और आप प्रेम और सौजन्य की सुगंध का आनंद उठाते रहेंगे। बीच के माह में आप भावुक क्षणों को देखेंगे, जो सृजन प्रक्रिया को पटरी पर से उतारने की धमकी की तरह होगी। पारिवारिक जीवन में घुटन हो सकती है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप एक संवेगात्मक बेचैनी की आवस्था में होंगे। आप तीर्थ यात्राओं में जा सकते हैं।

12- आप आत्मविश्वास से नेटवर्किंग करेंगे। आप चाहते हैं कि आप किसी एक चीज की तरफ फोकस करें। आप छूटे हुए या अकेले नहीं होना चाहेंगे। यह समय वास्तविक विकास का हो सकता है। आप भी सृजनात्मक ऊर्जा की तीव्र पीड़ा में होंगे। बीच का माह आपको स्थिर, संतुलित बनाएगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप भाग्यशाली लोगों के साथ समय, स्थान और संसाधन बांटना भी चाहेंगे। आप आशा, विश्वास के साथ नये वर्ष में प्रवेश करेंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra