आप महत्वपूर्ण लोगों और व्यापार के बड़े लोगों के सीधे संपर्क में होंगे। आपको ईनाम मिलेंगे। आप बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं। विगत 2 वर्षों में शनि आपके साथ चालें खेलता रहा है जिसके कारण खराब स्वास्थ भाव परिवर्तन व्यय और दबाव रहा है। इस वर्ष शनि आपको कम परेशान करेगा क्योंकि शनि वृहस्पति के साथ अच्छे योग में रहेगा। आप कठोर और प्रायोगिक हैं। शुक्र धन और मिठास का ग्रह आपको रोमांस और अर्थ में सहायता करेगा। आपके लिए बुध सेवा नौकरी धर्म शिक्षा और माता-पिता को नियंत्रित करेगा। बुध 1 जनवरी से 6 फरवरी तक आपकी सहायता करेगा। आप समझदारी पूर्वक अपने कार्यों को करेंगे। बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल करनी होगी। आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपना आपा नहीं खोते हैं। आपकी यही खासियत आपको बाकी लोगों से अलग करती है और आपको लाइफ में सक्सेसफुल बनाती है।


इस माह आप उपलब्धियां पाने के लिए परेशान रहेंगे। आपके जीवन में प्रसन्नता आएगी। बीच का माह आपको चिंतित कर सकता है। आप नए विचारों, नए स्थानों और नए लोगों को खोजेंगे। यात्रा के लिए यह एक आश्चर्यजनक समय रहेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपके अंदर सृजनात्मकता आएगी। आपके विचार काफी फलदायक हैं। आप नए विचारों, नए जीवन और नए लोगों को खोजेंगे। आपके परिवार को आपकी जरूरत है।

आप अपने लक्ष्य को जीतेंगे। आपका अपने प्रति यह विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। काम-धंधे को लेकर की गई लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप कुछ नया साहस कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसकी प्राप्ति संभव है। व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी करीबी विश्वासपात्र व्यक्ति पर भी पैसों को लेकर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

आपका साहस नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित होगा। अपने पाठ्यक्रमों के लिए आप नई योजनाएं बनायेंगे व पढ़ाई में आपका मन लगा रहेगा। मस्ती के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी आपकी पैनी नजर रहेगी। आपके मन में नए-नए विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। विज्ञान, कला व तकनीकी शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने परिश्रम से आप उचित स्थान पाने में सफल रहेंगे। आपके मित्र भी आपकी सफलता से सीख लेंगे और आपका धन्यवाद करेंगे।

अपनी संतान की तरक्की से संबंधित कोई अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। उनकी प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप बहुत खुश होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद ले सकते हैं। परिजनों को खुश करने के लिए आप कोई नई खरीदारी भी करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में शामिल हैं, उनके प्यार में और इजाफा हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें।

इस माह आप जंक फूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें। आयुर्वेद और योगाभ्यास से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बेकार का तनाव और चिंताएं जिंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी।

महीने की शुरुआत में कई स्रोतों से पैसा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। लाभकारी प्रोजेक्ट में निवेश करने की इच्छा बढ़ेगी। अपने बॉस को इंप्रेस करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों से मदद मिलने की उम्मीद कम है, ज्यादातर लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे। अपने काम में तेजी लाएं और अनिंद्रा व तनाव से मुक्ति पाएं। अपने काम में दिये हर वक्त का आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। विरोधी इस महीने भी असहाय नजर आएंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra