वैसे तो बॉलीवुड के कई सितारों की जिंदगी संघर्ष और गर्दिश से उबर कर अपनी पहचान बनाने की कहानी रही है। ऐसे में उनकी कहानी से कभी आपको प्रेणना मिलती है और कभी लगता है कि काश ये मौका हमारे पास भी होता। हमें यकीन है जिस सितारे की कहानी आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं उसके संघर्ष के बारे में जान कर आपको हैरानी तो होगी पर शायद ही आप उसे अपनी जिंदगी में महसूस करना चाहेंगे। संघर्ष दर्द और प्‍यार में नाकामयाबी की ये कहानी है अपने दौर की हिट हिरोइन रीना राय की जिनका आज जन्‍मदिन है। इस कहानी से जुड़े राज जानने के बाद आपको लगेगा कि ये कहानी पूरी फिल्‍मी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के साथ रिलेशनशिप में रही रीना के बारे में फेमस है कि उनकी शक्‍ल शत्रुघ्‍न की बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा से काफी मिलती है पर सच ये ही है कि सोनाक्षी के जन्‍म से काफी पहले ये जोड़ी अलग हो चुकी थी। आइये सुनाये कुछ अनजाने फैक्‍ट्स के साथ रीना की कहानी।

रीना राय बॉलीवुड में आने से पहले एक कैब्रे डांसर थीं।

रीना राय की मां हिंदू और मुसलमान थे।

कहा जाता है कि फाइनेंशियल प्राब्लम्स के चलते रीना ने  टीन एज में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
OMG! पुरानी एक्ट्रेस रीना रॉय का आज ये रूप देखकर दंग रह जाएंगे आप

रीना का करियर बी ग्रेड फिल्मों से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने उस दौर में काफी बोल्ड सीन किए थे।

रीना को पहली बड़ी कामयाबी मिली फिल्म कालीचरण में जिसमें वो शत्रुघ्न सिन्हा के साथ थीं।

यहीं से शत्रुघ्न और रीना की रिलेशनशिप की शुरूआत हुई और ये रिश्ता सात साल तक चला।
Birthday special: दीपिका पादुकोण के ये वीडियो याद हैं आपको

इसके बाद जब रीना राय विदेश में थीं तब शत्रुघ्न ने पूनम सिन्हा से शादी कर ली। इससे रीना को बहुत धक्का लगा। उन्होंने कहा भी शत्रु को ऐसा करने की क्या जरूरत थी।

हालाकि पूनम ने कभी भी रीना और शत्रु के रिलेशन का विरोध नहीं किया पर वो कांफिडेंट थी कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे। ऐसा उन्होंने एक बार कहा भी था।

कहते हैं कि शत्रु ने भी रीना को सात साल तक एक बेहतर साथी के रूप में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया था। उनकी शादी ना होने के पीछे रीना का संदिग्ध पारिवारिक बैकग्राउंड बताया गया।   
'खामोश' चुपचाप शत्रुघ्न सिन्हा के ये 10 बढ़िया वाले डायलॉग पढ़ लो

लंबे अर्से तक रीना और शत्रु की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल मिलने के आधार पर ये कहा गया कि वे उन दोनों की ही बेटी हैं,  पर रीना ने साफ किया कि उसका कारण अपनी पहली फिल्म में सोनाक्षी का इंडियन  लुक  हो  सकता  है या एक इत्तेफाक क्योंकि शत्रु की शादी के बाद वो उनसे बिलकुल दूर चली गयीं और फिर उन्होंने कई सालों तक एक दूसरे का सामना नहीं किया। वहीं सोनाक्षी ने भी इस बात को गलत बताया था।

बाद में रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की जो अपने क्रिकेट करियर को छोड़ कर बॉलीवुड चले आये थे। दोनों ने साथ साथ कुछ फिल्मों में काम भी किया और उनकी एक बेटी भी हुई, पर  रीना के नसीब में प्यार नहीं था और ये शादी भी टूट गयी। मोहसिन उनसे अलग हो कर वापस लौट गए और रीना आज तक तन्हा हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth