हिन्दी कैलेंडर के मुताबिक 29 मार्च से नव संवत्सर 2074 विक्रम संवत 'साधारण' की शुरुआत हो गयी है। शास्‍त्रों के अनुसार नए साल की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से मानी जाती है। अगले नव संवत्सर की सत्ता शुक्र के पास रहेगी। नया साल नई खुशियां और जीवन में बदलाव भी लाता हैं। इस नये साल का राजा बुध और मंत्री बृहस्पति है। दोनों ही सम भाव के ग्रह हैं। आइये ज्योतिषविद् पं विमल जैन से जानते हैं कि साल परिवर्तन का कौन सी राशियों पर क्या-क्या होगा प्रभाव हो रहा है।

मेष: इस राशि के जातकों को अकेलापन सतायेगा। विवाद ही आशंका रहेगी। काम और व्यवसाय में असंतोष रहेगा। समस्याएं प्रभावी रहेंगी। धनागम भी प्रभावित होगा। प्रगति के मार्ग अवरुद्ध रहेंगे।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए इस साल कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। काम अधूरे रहेंगे। क्रोध भी बहुत आयेगा। छात्र जातकों को शिक्षा में अड़चन सामने आयेगी। अपने खास लोगों से असहयोग मिलेगा। अपव्यय की आशंका है। मान सम्मान भी प्रभावित रहेगा।

मिथुन: इस राशि वालों के लिए भी यह साल अपेक्षाकृत कम फलदायक रहने वाला है। मनोकामना पूर्ण होने में बाधा रहेगी। अपनों से विश्वासघात की आशंका है। बीमारियों के चपेट में भी आ सकते हैं।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए यह राशि सुख योग का सृजन वाला है, जिसके कारण पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। नवीन कार्य आरंभ होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि का भी प्रबल योग बन रहा है। नये संपर्क उपयोगी साबित होंगे।
नव संवत्सर : समभाव के हैं राजा-मंत्री, प्रजा की रहेगी हर रोज दिवाली और होली

सिंह: इस राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन कुछ कष्टदायी रहेगा। कार्यों के प्रति उदासीनता बनी रहेगी। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा में परेशानी हो सकती है। नुकसान होने की संभावना है। चोट चपेट की संभावना है।

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दायित्व में अड़चन का योग है। संतान पक्ष में संकट। सफलता में अवरोध की आशंका बन रही है। प्रतिष्ठा पर भी संकट है। वाहन से कष्ट की भी संभावना है।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। योजनाएं फलीभूत होंगी। कई नवीन योजनाओं का श्रीगणेश होगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न कर सकता है या परिस्थिति वश परिवार से दूरी बन सकती है। यात्रा में परेशानी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक अशांति भी रहेगी।
कैसे करें चैत्र नवरात्र के कलश की स्थापना और पूजा,क्या हैं मुहूर्त

धनु: राजकोष पक्ष से नुकसान की आशंका दिख रही है। जल्दीबाजी में किये गये निर्णय पूरी तरह आपके खिलाफ साबित होंगे। मानसिक तनाव से मन अशांत रहेगा। अनावश्यक व्यय की आशंका बन रही है।

मकर: इस राशि वालों के लिए आय में खूब वृद्धि होगी उससे अधिक व्यय भी होगा। लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा। आर्थिक लेनदेन में जोखिम की आशंका बन रह है। परिवार में भी विवाद हो सकता है।

कुंभ: इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन से बेहद सुख का अनुभव होगा।  पारिवारिक सुख के लिए सहयोगी समय है। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग से अधिक धनार्जन कर सकते हैं। मनोकामना पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगें।

मीन: इस राशि वालों के लिए यह गोचर परिवर्तन व्यक्तिगत प्रसन्नता के लिए, घूमने-फिरने के लिए तथा मौज-मस्ती के लिए खूब सुन्दर है। जीवन साथी से बेहतर सहयोग मिलेगा। धन संचय की प्रवृति बनी रहेगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कृत्यों के प्रति रुझान रहेगा।
सुख-समृद्धि की हो कामना तो नवरात्र के नौ रंगों से करें देवी को प्रसन्न

 

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Molly Seth