आज रिलीज हो रही है बॉलीवुड फिल्‍म 'रंगून'। अब शाहिद कपूर कंगना रानोट और सैफ अली खान स्‍टारर फिल्‍म 'रंगून' को दर्शकों का कैसा रिस्‍पॉन्‍स मिलता है ये तो फिल्‍म देखने के बाद ही मालूम पड़ेगा लेकिन सोचा है आपने कि कैसा दिखता होगा असल रंगून। यहां बात हो रही है म्यानमार देश की पुरानी राजधानी 'रंगून' की जो अब जानी जाती है 'यांगून' नाम से। आइए जानते हैं इस यांगून शहर के बारे में चंद खास बातें और यहां की घूमने लायक कुछ जगह।

1 . श्वेडागोन पगोडा
यांगोन शहर का पुराना नाम था रंगून। बताते हैं कि यहीं पर बहादुर शाह जफर दफन हैं। सिर्फ यही नहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज का मुख्यालय भी यहीं पर बना हुआ था। वैसे अगर बात करें यहां के दाशर्निक स्थलों की तो सबसे पहले आता है श्वेडागोन पगोडा। श्वेडागोन पगोडा यांगून में स्थित एक 11 मीटर ऊंचा सोने से ढका हुआ स्तूप है। यह कन्डोजी झील से पश्चिम में सिन्गुटरा पहाड़ी पर स्थित है। कहते हैं कि यहां पर खड़े होकर आप ऊंचाई से पूरे यांगून शहर को देख सकते हैं।

3 . Taukkyan वॉर सीमेट्री
यांगून के पश्चिम में बसे गांव Taukkyan में बना ये वॉर सीमेट्री उन सैनिकों की याद में बनवाया गया था, जिन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान अपनी जाबांजी का प्रदर्शन करते हुए खुद को देश के नाम पर बलिदान कर दिया था। इस सीमेट्री में उस समय शहीद हुए करीब 6,347 सैनिकों की कर्बें बनी हैं।

5 . Botataung पगोडा
Botataung पगोडा, यांगून शहर के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों में से एक है। शहर के बीचों-बीच यांगून नदी के पास स्थित ये Botataung पगोडा यहां काफी फेमस है। यहां के स्थानीय लोगों की मानें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये पगोडा आज से करीब 2500 साल पुराना है। यहां गौतम बुद्धा को ईष्ट मानकर उनकी पूजा की जाती है।
पढ़ें इसे भी : दो लाख रुपये में 'ट्रंप और मेलानिया' को बतौर 'राष्ट्रपति दंपति' अपने घर बुलाइए, मेहमानों पर धौंस जमाइए


7 . Kandawgyi Lake
Kandawgyi Lake यांगून शहर की चंद प्रमुख और खूबसूरत झीलों में से एक है। कई पुरानी मान्यताओं में ध्यान में रखते हुए यहां के लोगों के बीच ये झील काफी अहम भी है। वहीं इससे भी ज्यादा अहम है इस झील के किनारे बना बेहद बेहतरीन गोल्डन स्तूप। इसके इतर आसपास की प्रकृति और खूबसूरती पर्यटकों को इस झील की ओर आकर्षित करती है।
पढ़ें इसे भी : लड़की का चेहरा ब्यूटीफुल लेकिन पूरी तस्वीर देखकर रो देंगे

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma