मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। वहीं शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।


लखनऊ (पीटीआई)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।फतेहगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थानगोरखपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फर्रूखाबाद जिले के फतेहगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।सुबह के समय छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रविवार 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। 11 और 12 जनवरी को भी सुबह के समय कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh