एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे बाद महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह जानकारी मुंडे के एक करीबी ने दी।


मुंबई (पीटीआई)। महाराष्ट्र में सियासी खेलों के बीच एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे बाद महाराष्ट्र के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुंडे के एक करीबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धनंजय के करीबी ने दावा किया कि बैठक गुरुवार देर रात यहां फडणवीस के आवास पर हुई और करीब आधे घंटे तक चली। इससे पहले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक नई सरकार फडणवीस के साथ राज्य में सत्ता में आई थी।मनमुटाव होने के बाद छोड़ दी पार्टी
एनसीपी नेता धनंजय मुंडे महा विकास अघाड़ी सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री थे। मुंडे मूल रूप से भाजपा के साथ थे, लेकिन अपने चाचा और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के साथ मनमुटाव होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। धनंजय मुंडे के फडणवीस के साथ अच्छे तालमेल के लिए जाना जाता है। उन्हें राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार के करीबी होने के लिए भी जाना जाता है।

Posted By: Kanpur Desk