ओलम्पियन विवेक सिंह मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट में विवेक एकेडमी ब्लू को 6-4 से हराया

सैफई हॉस्टल ने शेर ए काशी को 4-3 से दी मात

VARANASI : ओलम्पियन विवेक सिंह मेमोरियल फाइव ए साइड हाकी टूर्नामेंट में मालवीय रेड ने शानदार जीत हासिल की। मंगलवार को मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में उसमे विवेक एकेडमी ब्लू को म्-ब् से हराया। एक अन्य मैच में सैफई हॉस्टल ने शेर ए काशी को ब्-फ् से हराकर बढ़त बनायी।

आसान नहीं रही जीत

मालवीय रेड और विवेक एकेडमी ब्लू के बीच खेले गए मैच में हार-जीत का निर्णय आसान नहीं रहा। दोनों टीम के खिलाडि़यों ने मैच अपनी झोली में डालने के लिए जी जान लगा दी। तालमेल के साथ खेल रहे मालवीय के खिलाडि़यों को गोल करने के मौके अधिक मिले। उन्होंने उसे गोल में तब्दील करके मैच पर पकड़ बनाया। उसे अंत तक बरकरार रखा। लम्बी सिटी बजने तक स्कोर म्-ब् रहा। इसके साथ मालवीय ने जीत हासिल कर ली। विजेता टीम की ओर से अक्षय यादव ने दो गोल किया। दिनेश यादव, सौरभ कन्नौजिया, वसीस अकरम और विष्णु यादव ने एक-एक गोल किया।

ओपी और राजा बाबू ने दिलायी जीत

इसी ग्राउंड पर खेले गए शेर ए काशी और सैफई हॉस्टल के बीच रोमांचक मैच हुआ। सैफई के खिलाडि़यों की तैयारी कुछ अधिक थी। मैदान पर उन्होंने इसका भरपूर प्रदर्शन किया। पहले हाफ में ख्-क् से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में शेर ए काशी के खिलाडि़यों ने मैदान पर रफ्तार बढ़ायी। गोल करके मैच में अपनी मौजूदगी बनाए रखने की भरपूर कोशिश की। जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ता गया सैफई का स्कोर भी बढ़ता गया। उसने ब्-फ् से मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से ओपी और राजा बाबू ने दो-दो गोल किया। शेर ए काशी की ओर से दो गोल अभिषेक और एक गोल रविकांत ने किया।

Posted By: Inextlive