यूं तो इंडिया के हर छोटे बड़े शहर में लड़कियों के साथ राह चलते छेड़छाड़ की घटनाएं सुनने की मिलती ही रहती हैं। कई बार छेड़खानी करने वाले शोहदों की जमकर धुनाई भी हो जाती है लेकिन चाइना की इस लड़की को देखिए जनाब जिसने बदं लिफ्ट में एक शोहदे को ऐसा धो धोकर मारा कि वो पूरी उम्र भर किसी दूसरी लड़की की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्‍मत नहीं करेगा।


इंडिया में भी छेड़खानी के विरोध में उतरीं कुछ मर्दानीइंडिया में तो पिछले कुछ सालों में सड़क से लेकर मॉल या ऑफिस तक में गर्ल्स के छेड़छाड़ के मामले काफी बढ़ गए हैं। अब तो यहां तक कहा जाने लगा है कि लड़कियां आखिर कहां सुरक्षित हैं। कई बार छेड़छाड़ की शिकार लड़कियां बदनामी के डर से कुछ नहीं बोलती और पुलिस में शिकायत तक नहीं करती वहीं दूसरी ओर कुछ लड़कियां छेड़छाड़ का जमकर विरोध करती हैं और मनचलों की जमकर खबर भी लेती हैं।  चलती लिफ्ट में छेड़छाड़ करने पर शोहदे का बैंड बजाया
इंडिया की तरह चाइना में भी लड़कियों के साथ छेड़छाड के मामले हर छोटे बड़े शहर में होते ही रहते हैं। रिसेंटली चाइना में छेड़छाड़ से जुडा़ एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि लड़की को लिफ्ट में अकेला पाकर एक मनचले ने पहले को लड़की के मोबाइल में ताकाझांकी की कोशिश्ा की इसके बाद जब उसने लड़की के कंधे पर अपना हाथ रखकर उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश्ा की तो इस लड़की उसे सबक सिखाने में जरा भी देर नहीं लगाई। पहले उसने लड़के को झन्नाटेदार चांटा मारा। उसके बाद तो बस दे लात दे घूंसा वाला सीन पैदा हो गया। चाइना की इस लड़की को देखकर तो यहीं कहा जाएगा कि भई हमारे यहां की लड़कियों को भी ऐसा ही होना चाहिए और कुछ तो ऐसी हो भी गई हैं। वीडियो में देखें इस लड़की के शानदार स्टंट।

Posted By: Chandramohan Mishra