एक कहावत है कि पूरी दुनिया में हर इंसान के नौ हमशक्‍ल होते हैं। अब इस बात में कितनी सच्‍चाई है ये तो हमें नहीं पता पर एक बात पक्‍की है कि हम सात ऐसे इंडियन क्रिकेटर्स के बारे में जरूर जानते हैं जिनका एक हमशक्‍ल तो जरूर है। आइए आपको भी मिलाते हैं इनसे।

शिखर धवन से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली तक इंडियन क्रिकेटर्स के ये हमशक्ल आम आदमी भी हैं और कुछ जानी पहचानी सेलिब्रिटीज भी। आप जान कर चौंक जायेंगे कि इनमें से कुछ को तो आप अच्छी तरह जानते हैं पर कभी गौर क्यों नहीं किया।
सबसे पहले मिलते हैं लीजेंडरी क्रिकेटर लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर के हमशक्ल बलवीर चंद से। खुद सचिन भी इनसे मुलाकात कर चुके हैं।


इसके बाद नंबर आता है नजफगढ़ के सुल्तान कहे जाने वाले एक और धूआंधर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का, जिनके हमशक्ल खुद एक जानी पहचानी हस्ती जॉन सी रैली है। जॉन मशहूर हॉलीवुड एक्टर हैं।

अब मिलिए महेंद्र सिंह धोनी के हमशक्ल से ये भी कोई अनजाना चेहरा नहीं हें बल्कि फुटबॉल प्रेमी धोनी के ऐसे लुक अलाइक हैं जो खुद एक इंग्लिश फुटबाल प्लेयर हैं, नाम है ग्लेन जॉनसन।


विराट कोहली का तो कहना ही क्या उनके तो एक दो नहीं बल्कि तीन तीन हमशक्ल सामने आ चुके हैं। एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली है और वो बिलकुल विराट जैसा दिखता है। हॉलीवुड एक्टर डॉमेनिक कूपर की शक्ल भी काफी हद तक विराट जैसी है और तस्वीर में नजर आ रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद भी कोहली के हमशक्ल हैं।

अपने क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन भी ऐसे ही प्लेयर्स में शामिल हैं जिनका हमशक्ल सामने आया है कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से। शिखर का ये हमशक्ल कन्नड़ फिल्मों में टेक्नीशियन है।

अपने लंबे कद और तेज र फ्तार गेंदों के साथ उड़ती हुई जुल्फों से भी क्रिकेट फैंस को इंप्रेस करने वाले ईशांत शर्मा को भी हमशक्ल मिला फुटबाल की दुनिया से। इजरायल के फुटबॉलर यास्सी बेन्यायॉन हैं उनके लुक अलाइक।

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को तो दुनिया के सबसे खूबसूरत एडवेंचर गेम्स की दुनिया से हमशक्ल मिला है और ये हैं ऑस्ट्रलियन सर्फर जोएल पार्किंसन जो करीब 11 बार बड़ी सर्फिंग की विश्व प्रतियोगिताओ के विजेता रह चुके हैं।

Hindi News from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth