मोटो ई को हराएंगे माइक्रोमैक्स के दो नए किटकैट फोन, देखें कंपेरिजन
तकनीकी रूप से बेहतर
माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 2 और कैनवास इनगेज नाम से दो नए फोन लांच किए है. कंपनी ने इन दोनों फोनों का प्राइस मोटो ई से सस्ता और बराबर रखा है. लेकिन इन दोनों फोनों की टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन मोटो ई से अच्छी है. मसलन इन दोनों फोन्स में फ्रंट कैमरा अवेलेबल है जिससे यह फोन यंगस्टर्स को पसंद आ सकता है.
प्राइस भी है कारण
मोटो ई का करेंट प्राइस 6999 रुपये है वहीं माइक्रोमैक्स कैनवास इनगेज 6199 रुपये में अवेलेबल है. गौरतलब है कि इन दोनों फोनों में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन किटकैट अवेलेबल है. आइए इन तीनों फोनों के स्पेसिफिकेशंस को कंपेयर करें.
फीचर्स | Micromax Canvas Engage | Micromax Unite 2 | Moto E |
प्राइस | 6199 रुपये | 6999 रुपये | 6999 रुपये |
डिस्प्ले | 4 इंच स्क्रीन | 4.7 इंच विद 800x480 पिक्सल रेजूलेशन | 4.3 इंच विद 540 x 960 पिक्सल रेजूलेशन |
कैमरा | 5 मेगापिक्सल प्राइमरी विद 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा | 5 मेगापिक्सल प्राइमरी विद 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा | 5 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा |
मेमोरी | 4 GB इंटरनल विद 32 GB एक्सटरनल सर्पोट | 4 GB इंटरनल विद 32 GB एक्सटरनल सर्पोट | 4 GB इंटरनल विद 32 GB एक्सटरनल सर्पोट |
ओएस | एंड्रॉयड किटकैट | एंड्रॉयड किटकैट | एंड्रॉयड किटकैट |
प्रोसेसर | 1.2Ghz क्वाडकोर | 1.3Ghz क्वाडकोर | 1.2 GHz डुअलकोर |
जीपीयू | नही | नही | Adreno 302 |
रैम | 512 एमबी रैम | 1 GB | 1 GB |
बैटरी | 1500mAh | 2000mAh | 1980mAh |
सिम | डुअल सिम | डुअल सिम | डुअल सिम |
Hindi news from Technology news desk, inextlive