मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए 19 नगरीय निकाय चुनावों की वोटों की गिनती आज सुबह 9 बजे से जारी है। अभी तक आए शुरूआती परिणामों में बीजेपी को बढ़त मिली हुई है।

MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में भाजपा और कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, आखिरकार इसका फैसला आज आ ही जाएगा। जिसके ज्यादा समर्थित पार्षद जीतेंगे उसकी संभावना ज्यादा रहेगी। आज सुबह 9 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने इस चुनावी प्रचार के लिए काफी मेहनत की।

20 जनवरी को हुई थी वोटिंग
बताते चलें, निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 20 जनवरी को हुई था, जिसमें 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ था और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी निकाय चुनाव था। जिसमें राजपुर और जैतहारी में सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

धार नगर पालिका के विजयी पार्षद
वार्ड 1 सुमित्रा संजय मकवाना भाजपा
वार्ड 2 नेहा महेश बोड़ाने भाजपा
वार्ड 3 ईश्वर ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 4 अनीता रमाकांत मुकुट भाजपा
वार्ड 5 रंजना अज्जू राठौड़ निर्दलीय
वार्ड 6 विपुल चोपड़ा भाजपा
वार्ड 7 गेंदालाल बामनका भाजपा
वार्ड 8 कोमल मनीष कन्नौज कांग्रेस
वार्ड 9 अनीता हुकुम लस्करी भाजपा
वार्ड 10 अजित जैन भाजपा
वार्ड 11 लक्ष्मीनारायण भाजपा
वार्ड 12 टीना विपिन राठौड़ भाजपा
वार्ड 13 रवि मेहता भाजपा
वार्ड 14 शहनाज लियाक़त पटेल कांग्रेस
वार्ड 15 करीम कुरैशी कांग्रेस
वार्ड 16 शकीला रईस शेख कांग्रेस
वार्ड 17 सलोनी पीपलोदिया नीर्दलीय
वार्ड 18 सारिका अजय ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 19 कामेलश कमल राठौड़ कांग्रेस
वार्ड 20 छगन परमार भाजपा
वार्ड 21 ज्योति कालीचरण भाजपा
वार्ड 22 पूजा जीतेन्द्र अग्रवाल भाजपा
वार्ड 23 चिंटू राठौड़ निर्दलीय
वार्ड 24 मीना शांतु डोड कांग्रेस
वार्ड 25 मयंक महाले भाजपा
वार्ड 26 नेहा रजत प्रजापत भाजपा
वार्ड 27 अनीता विशाल सिसोदिया भाजपा
वार्ड 28 आशा शिव पटेल भाजपा
वार्ड 29 सुमित्रा चदु वसूनिया भाजपा
वार्ड 30 दीप बरसात सिसोदिया कांग्रेस

Posted By: Inextlive Desk