निदाहास ट्रॉफी से बाहर रहे भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल छुट्टियों का फायदा उठा रहे। धोनी को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाते स्‍पॉट किया गया है। आइए देखें तस्‍वीरें....


इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं माहीश्रीलंका में आयोजित हुई निदाहास ट्रॉफी का फाइनल भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 'बी' टीम उतारी थी। यानी कि धोनी, कोहली जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। कोहली जहां अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे थे। वहीं धोनी भी अपने घर रांची में आराम फरमा रहे थे। भारत की फिलहाल कोई बड़ी सीरीज अभी नहीं है। ऐसे में इन खिलाड़ियों का जलवा 7 अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल में देखने को मिलेगा।परिवार के साथ लिया आनंद
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न रहने वाले माही इन छुट्टियों में इंस्टाग्राम पर खूब नजर आए। माही ने अपने फैंस के साथ कई फोटोज शेयर की थी। जिसमें वह अपने फार्म हाउस में पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। धोनी इंस्टाग्राम या टि्वटर पर बहुत कम आते हैं। उन्होंने तीन महीने बाद इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari