आ गईं धोनी के 37वें बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें, क्या आपने देखी
धोनी का 37वां बर्थडे रहा बेहद खासकानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज 37 साल के हो गए। 7 जुलाई 1981 को जन्में धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच भले ही न जीत पाया हो मगर टीम के साथी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व कप्तान को जन्मदिन काफी स्पेशल तरीके से मनाया। अक्सर मैच के चलते धोनी अपना बर्थडे टीम के साथ ही मनाते हैं लेकिन इस बार उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी नजर आई।
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर धोनी का बर्थडे मनाते हुए वीडियो पोस्ट किया। इसमें आप देखेंगे कि कैसे टीम के बाकी सदस्य धोनी के आसपास खड़े हैं और माही टेबल पर रखे केक को काटने की तैयारी कर रहे। इसमें सबसे खास तो यह था कि माही की बेटी जीवा भी टेबल पर बैठी अपने पापा का बर्थडे इन्जॉई कर रही है। वहीं धोनी के बगल में साक्षी खड़ी हैं।
सबसे पहले माही कैंडल बुझाते हैं और चाकू लेकर केक काटते हैं। केक कटिंग के बाद सभी खिलाड़ी धोनी के चेहरे पर केक भी लगाते हैं। वैसे धोनी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर उन्हें तमाम लोगों ने बधाई दी है। इसमें वीरेंद्र सहवाग से लेकर उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना तक शामिल हैं।
धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे, जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार