मां और बच्‍चे का खूबसूरत रिश्‍ता दुनिया का सबसे प्‍यार रिश्‍ता होता है। इंसान हो या जानवर सभी इस रिश्‍ते से बंधे होते हैं। हाल ही में इस रिश्‍ते का दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक बच्‍चा अपनी मां की मौत पर करीब 8 घंटे से उससे चिपका रहा। हालांकि यह बच्‍चा लंगूर का था लेकिन इस दौरान उसकी तड़प को देख लोग देखते रह गए। आइए जानें यह पूरा मामला...


मां की मौतहाल ही में दिल्ली रोड पर स्िथत नई माता मन्दिर के पास सुबह 5 बजे के करीब एक मादा लंगूर दुघर्टना का शिकार हो गई। इस दौरान उसका बच्चा भी उसके साथ था। हालांकि बच्चे को कोई चोट नहीं लेकिन उसकी मां की मौत हो गई। इस दौरान मां की मौत से अंजान वह बच्चा बार-बार अपनी मां को उठाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसकी मां कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी। वह मां को उठाने के लिए उसका दूध भी रहा था। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग यह नजारा देखकर काफी भावात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। लंगूरों का झुंड
वहीं लोग उस बच्चे को उठाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे थे कि कहीं यह भी दुघर्टना का शिकार न हो जाए, लेकिन वह मां से दूर नहीं हो रहा था। वहीं इस दुघर्टना वाले स्थान पर धीरे-धीरे लंगूरों का झुंड इकट्ठा हो गया। सभी लंगूर उसे घेर कर बैठ गए। तभी एक मादा लंगूर उस बच्चे को अपने गले से लगा कर बैठ गई। वह बच्चा उस मादा लंगूर से भी लिपट कर रो रहा था। ऐसे में थोड़ी देर बाद वह उस बच्चे को अपना दूध पिलाने लगी। जिसके बाद वह बच्चा धीरे-धीरे चुप होने लगा। फाइनली वह काफी देर तक उस दूसरी मां की गोद में सुबकते-सुबकते शांत हो गया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra