- महिला को मौत के घाट उतारने के पति हुआ फरार

- एक साल पहले हुई थी शादी,

बरेली : प्रेमनगर के गांधीपुरम कॉलोनी में एक युवक ने पत्‍‌नी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी महिला का शव कमरे में बंदकर भाग गया। सैटरडे को कमरे से दुर्गन्ध आने लगी तो मकान मालिक ने खिड़की से उसके कमरे में झांक कर देखा। कमरे के अंदर महिला का शव पड़ा था। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मकान मालिक से पूछताछ की। पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

थर्सडे को पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

गोंडा निवासी आरती की शादी एक साल पहले धीरज रस्तोगी से सोशल साइट के जरिए हुई थी। धीरज मीरगंज के इंटर कॉलेज में पढ़ाता है। बीते 11 जुलाई को दंपत्ति ने गांधीपुरम के रहने वाले नीरज अग्रवाल के मकान में किराए का कमरा लिया था। नीरज अग्रवाल ने बताया कि थर्सडे को दंपत्ति के कमरे से झगड़े की आवाज आ रही थी। उसके बाद उन्होंने दंपत्ति को समझाकर मामला शांत करा दिया। उसके अगले दिन उन्होंने धीरज को आखिरी बार देखा था। सैटरडे की शाम उन्हें धीरज के कमरे से दुर्गध महसूस हुई। किसी अनहोनी की आशंका पर उन्होने खिड़की से झांक कर देखा। तो वह दंग रह गए। कमरे के अंदर फर्श पर आरती की लाश पड़ी थी और कमरे में चारों तरफ खून फैला पड़ा है। आनन-फानन उन्होंने मामले की सूचना डायल 100 पीआरवी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों में हलचल मच गई। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ फस्ट अशोक कुमार और प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने धीरज के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच्ड ऑफ मिला। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला के पति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने महिला के शव को फौरन पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसा लग रहा हैकि पति ने पत्‍‌नी की हत्या की है। अब पुलिस महिला के पति की लोकेशन ट्रैस कर उसे गिरफ्तार करेगी। हालांकि महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Posted By: Inextlive