Nag Panchami 2021: नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म के इस प्रमुख त्योहार में नागों की पूजा की जाती है। आइए जानें इस बार कब है नाग पंचमी और क्या है पूजन मुहूर्त...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nag Panchami 2021: हिंदुओं के लिए, श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है। श्रावण मास में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में नाग पंचमी भी शामिल है। एक त्योहार जो भगवान शिव और नाग देवता दोनों का सम्मान करता है। ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी को मनाने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है और शिव का आशीर्वाद मिलता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल 2021 में पंचमी तिथि गुरुवार 12 अगस्त को दोपहर 3:28 बजे से शुरू होकर अगले दिन 13 अगस्त को दोपहर 1:44 बजे समाप्त होगी।नाग पंचमी का पूजन मुहूर्त


हालांकि यह पर्व 13 अगस्त को ही मनाया जाएगा। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं। इसलिए इस दिन नागों की पूजा की जाती है और कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। नाग पंचमी पूजा मुहूर्त - 05:48:49 पूर्वाह्न से 08:27:36 पूर्वाह्न यानी कि इसकी अवधि 2 घंटे 38 मिनट है। कई पौराणिक ग्रंथों में भी नाग पंचमी पर्व का उल्लेख मिलता है। काल सर्प दोष दूर होता है

मान्यताओं के अनुसार जो कोई भी इस विशेष दिन पर नाग देव की पूजा करता है, उसे उन सभी प्रकार के दुर्भाग्य से मुक्ति मिल जाती है, जो पाप ग्रहों राहु और केतु द्वारा उन पर लाए जाते हैं। वहीं काल सर्प दोष से पीड़ित भी इसके नकारात्मक प्रभावों से मुक्त होंगे। यह भी माना जाता है कि इस दिन काल सर्प योग अनुष्ठान करने से सांप के भय से छुटकारा मिलता है। Nag Panchami 2021: इन 12 नागों के जप से मिटते हैं पाप, जानें क्यों नाग पंचमी पर होती है सर्पों की पूजाडिसक्लेमर('इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)

Posted By: Shweta Mishra