Nepal Plane Crash: नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों में शामिल यूपी का सोनू जायसवाल पुत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी होने के बाद पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने गया था। हादसे के बाद उसके परिवार का बुरा हाल है। उसकी दोनों बेटियां अभी भी पापा के जल्दी आने व उनकी गोद में खेलने के इंतजार में बैठी हैं।

लखनऊ (पीटीआई)। Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में मारे गए पांच भारतीयों में यूपी का सोनू जायसवाल भी शामिल है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चक जैनब गांव पहुंची मृतक सोनू के घर पर भीड़ जमा हो गयी। पैंतीस वर्षीय सोनू जायसवाल एक बेटे की इच्छा पूरी होने के बाद काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गया था। वह अपने बच्चाें से जल्दी वापस आने की बात कह कर गया था। साेनू के रिश्तेदार और चक जैनब ग्राम प्रधान विजय जायसवाल ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि मृतक की दो बेटियां हैं और उसने बेटा होने पर पशुपतिनाथ मंदिर जाने की मन्नत मानी थी।

It is a heart-rending incident. All the youths were very good-natured. The entire village is very sad and is mourning. The bereaved families should be given compensation, as their economic condition is not good: Gram pradhan, Alawalpur village in Ghazipur pic.twitter.com/QL9hf04DNN

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2023

बच्चे पिता के जल्दी आने का कर रहे इंतजार
भावुक विजय जायसवाल ने बताया कि सोनू जासवाल अपने तीन दोस्तों के साथ 10 जनवरी को नेपाल गया था क्योंकि उसकी बेटे वाली मन्नत करीब लगभग छह महीने पहले ही पूरी हुयी थी। हालांकि भाग्य को उसके लिए कुछ और ही मंजूर था। उसका पूरा परिवा उसके आने की राह देख रहा था। उसके बच्चे तो अभी भी पिता के वापस आने व उनकी गोद में खेलने की आस संजोए बैठें हैं। सोनू जायसवाल बीयर की दुकान चला था। वहीं सोनू जायसवाल के दोस्तों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22) और अनिल कुमार राजभर (27) के रूप में हुई है।

चारों को मंगलवार को गाजीपुर लौटना था
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विशाल शर्मा बडेसर क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी गांव का था। अनिल राजभर चक जैनब और अभिषेक कुशवाहा धारवा का था। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनिल राजभर एक "जन सेवा केंद्र" में, अभिषेक कुशवाहा कंप्यूटर बिजनेस में और विशाल शर्मा एक दोपहिया शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। चारों को मंगलवार को गाजीपुर लौटना था। वहीं पांचवें भारतीय की पहचान संजय जायसवाल के रूप में हुई है। बतादें कि पोखरा में रविवार को यति एयरलाइंस यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई।

Posted By: Chandramohan Mishra