PATNA : नार्थ और साउथ बिहार को जोडऩे वाले एक मात्र राजेंद्र पुल के समानांतर दूसरे पुल की स्वीकृति मिल गई है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑफ इकॉनिमिक अफेयर्स सीसीइए ने इसे अप्रूव किया. इस प्रोजेक्ट के लिए 10700 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है.

 

 

2020 में पूरी होगी परियोजना 

पुल के लिए डेड लाइन 2019-20 रखा गया है। बताया गया कि इस पुल को इरकॉन बनाएगी। सीसीइए ने प्रस्तावित रामपुर डुमरा टाल राजेंद्र पुल के लिए 1700.24 करोड़ राशि की स्वीकृति दी है। एक और ब्रिज के निर्माण के बाद से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई समस्या नहीं होगी।

 

सिंगल ट्रैक  के कारण होने लगी है परेशानी

राजेंद्र पुल पर सिंगल रेलवे ट्रैक ही है। सिंगल ट्रैक के होने के कारण इस रूट पर ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है। वर्तमान में इसका टै्रफिक लोड 123.5 प्रतिशत है। इस कारण ब्रिज से गुजरने वाली गुड्स और पैसेंजर ट्रेनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगता है। अक्सर देखा गया है कि मोकामा के बाद ट्रेनों को काफी देर तक इस पुल से पहले रोक दिया जाता है। वर्तमान ब्रिज पर एक और ट्रैक का निर्माण नहीं किया जा सकता है इस कारण नए ब्रिज की मंजूरी मिली है।

 

 

ये हैं अन्य परियोजना परियोजना                       किमी             राशि करोड़ मेंहुबली चिकाजुर रेलवे लाइन   190             1294.13रमना सिंगरौली रेल लाइन     160             2675.64सेवाग्राम बल्लारशाह रेल लाइन 132           1443.32अनुपुर कटनी रेल लाइन       165             1595.76कटनी सिंगरौली रेल लाइन     261             2084.90 

Posted By: Inextlive