इंसान को जल्‍दी बूढ़ा होने से बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक जीन को खोज निकाला है। यह जीन आपके बुढ़ापे को कम तो करेगा ही साथ ही हॉर्ट अटैक और स्‍ट्रोक जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होगा। आइए पढ़ें पूरी खबर....

तो यह है जवानी का राज
रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इंसान के डीएनए से जुडे़ एक नए तथ्य का आविष्कार किया है। जोकि जवानी और बुढ़ापे के बीच का असली फर्क बता देगा। इस जीन का नाम Oct4 है जोकि भू्ण में पाया जाता है लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है तो यह इनएक्टिव हो जाता है। इसके अलावा यह जीन कई गंभीर बीमारियों जैसे हॉर्ट अटैक और स्ट्रोक से लड़ने में भी मददगार होगा। वहीं डॉक्टर्स का मानना है कि, इस जीन की मदद से बढ़ती उम्र को भी रोका जा सकेगा।

मेडिकल साइंस के लिए अहम

वर्जीनिया स्कूल ऑफ मेडिसिन यूनिवर्सिटी के डॉक्टर गैरी ओवेन्स बताते हैं कि, Oct4 की खोज मेडिकल सांइस के लिए काफी काम आ सकती है। यह जीन सभी जीवित जीवों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि यह तब इनएक्टिव हो जाता है तब भ्रूण पूर्ण रूप से विकसित हो जाता है। हालांकि डॉ. ओवेन्स और उनकी टीम ने जब इस जीन की रिसर्च की तो पाया, Oct4 का मानव शरीर के ब्लड सर्कुलेशन से सीधा संबंध है। यानी कि हॉर्ट अटैक से बचने के लिए यह जीन काफी मददगार है।

Health News inextlive from Health Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari