नगर निगम देहरादून नहीं आए बीएस मनराल, पिथौरागढ़ नहीं गए नितिन भदौरिया। शासन ने रद्द किए स्थानांतरण।

-डा रंजीत सिंह पिथौरागढ़ और मंगेश घिल्डियाल बने बागेश्वर के डीएम।

-अपर सचिव सुशील कुमार का बागेश्वर ट्रांसफर हुआ निरस्त, प्रतीक्षा सूची में रखा।

DEHRADUN: ट्रांसफर या उनकी पोस्टिंग के लिए बनाया गया सिस्टम अक्सर अफसरों की मनमर्जी के आगे हारता रहा है। एक बार फिर से यही हुआ है। शासन को पूर्व में किए गए कुछ स्थानांतरण रद्द करने पडे़ हैं। नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त रहे नितिन भदौरिया की पिथौरागढ़ न जाने की जिद जीती है। उन्हें इसी पद पर बनाए रखा गया है। दूसरी तरफ, नगर निगम न आने पर अडे़ बीएस मनराल बागेश्वर से दून तो आ गए हैं, लेकिन नगर निगम की जगह अब शासन में बैठेंगे। इसी तरह, सुशील कुमार का बतौर बागेश्वर डीएम किया गया तबादला रद्द हो गया है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

रंजीत पिथौरागढ़, मंगेश बागेश्वर डीएम

अपर सचिव डा। रंजीत सिन्हा को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया है। इसी तरह, ख्0क्ख् बैच के आईएएस मंगेश कुमार घिल्डियाल को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। बीएस मनराल को शासन में अपर सचिव नियोजन, उच्च शिक्षा, गृह और बाह्य सहायतित परियोजनाओं से संबंधित काम दिया गया है।

आयुक्त पद पर भी रद्द हुआ था आदेश

कुमाऊं आयुक्त पद पर भी शासन को अपना आदेश निरस्त करना पड़ा था। गढ़वाल आयुक्त के पद पर विनोद शर्मा की नियुक्ति के बाद चंद्र सिंह नपल्च्याल को कुमाऊं में इसी पद भेजने के आदेश हुए थे। मगर उन्होंने इस पद पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्हें शासन में सचिव परिवहन बना दिया गया।

Posted By: Inextlive