आज के दिन 1946 में भारत की अंतरिम सरकार के नव निर्वाचित संविधान के अंतर्गत विधानसभा का गठन किया गया था। आज ही का वो दिन था जब पहली भारत सरकार बनी और उसकी जिम्‍मदारियों का फैसला लिया गया। आइए जानें भारत की इस पहली सरकार के बारे में क्‍या और कैसी थी खासियत।

1 . जिम्मेदारियां :
ब्रिटिश शासन से लेकर भारत के आजाद होने तक भारत और पाकिस्तान का कुशल नेतृत्व करना। दोनों देशों के हित में जो हो, वो करना, उसकी रणनीति तैयार करना। इसके बाद उस रणनीति पर अमल करना।
2 . चुनी हुई सरकार को ये जिम्मेदारी दी गई कि वो स्वतंत्र भारत का नेतृत्व करेंगे। उसकी स्वतंत्रता को कायम रखेंगे और लोगों को उनके मौलिक अधिकार देते हुए उन्हें उनके बारे में बताएंगे।
3 . भारत की इस अंतरिम सरकार को सबसे बड़ा काम दिया गया भारतीय संविधान के गठन का। ताकि उसके बाद आम लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी हो सके।
4 . भारत की सरकार बनने के लिए हुए चुनाव में INC (इंडियन नेश्ानल कांग्रेस) ने 69 प्रतिशत सीटें जीतीं। इसी के साथ इस पार्टी को 11 प्रांतों में से 8 में बहुमत मिला।  
5 . चुनाव के बाद जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया गया। इनके पास प्रधानमंत्री के सारे अधिकार थे। इसी के साथ जारी हुआ उस समय भारत का झंडा। देखिए कुछ ऐसा था उस समय भारत का झंडा।

6 . मुस्लिम लीग के अंतरिम सरकार से जुड़ने के बाद दूसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले राजनेता लियाकत अली खान वित्त मंत्रालय के  प्रमुख बन गए।
7 . अब्दुर राब निश्तार को डाक विभाग का प्रमुख बनाया गया। वहीं इब्राहिम इस्माइल चुंदरीगर को वाणिज्य विभाग का नेतृत्व दिया गया। उस समय डाक विभाग का काफी महत्व हुआ करता था।
8 . अनुसूचित जाति के हिंदू राजनीतिज्ञ जोगेंद्र नाथ मंडल को कानून विभाग का नेतृत्व दिया गया।

Hindi News from India News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma