PPP मॉडल से पार्को को दुरुस्त करने के शासन के निर्देश से जगी उम्मीद

-नगर में मौजूद 165 पार्को की हालत नहीं है ठीक

VARANASI

शहर में मौजूद बदहाल पड़े पार्को के अच्छे दिन आने वाले हैं। शासन ने इनकी सुधि लेते हुए पीपीपी मॉडल पर संवारने की योजना बनायी है। हालांकि इससे पहले भी पार्को की बदहाली दूर करने की योजना बनायी गयी थी लेकिन उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। इस बार क्या होता है यह तो वक्त बताएगा। क्योंकि शहर के पार्क बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में कुल क्म्भ् पार्क हैं। करीब भ्ब् ऐसे पार्क हैं जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी वाराणसी विकास प्राधिकरण की है। पार्क में हरियाली की बात करें तो मुश्किल से एक दर्जन पार्को में पेड़-पौधे लगे हैं। अधिकतर पार्क कब्जे की जद में हैं और उसमें हरियाली की जगह मलबा स्टोर किया हुआ है।

नहीं हैं गंभीर

पार्को को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नगर निगम की खास तौर पर है। उसे पार्को में साफ-सफाई, पौधरोपण पौधों की कटाई-छंटाई, सिंचाई का प्रबंध, पेयजल की सुविधा, चहारदीवारी मरम्मत, बच्चों के खेलने के संसाधन का इंतजाम करना होता है। लेकिन वो अपना काम ठीक से नहीं करता है। शहर में जहां पर पार्क दुरुस्त है वहां स्थानीय लोगों के सहयोग से संभव हुआ है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गुरुबाग स्थित श्रीनगर कॉलोनी का पार्क है।

सामने ही दिखती है बदहाली

नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने स्थित शहीद उद्यान पार्क सिर्फ कहने को है। पार्क का झूला टूटा है। हरियाली गायब हो रही है। निर्माण सामग्री इधर-उधर फेंकी गयी है। रिलायंस कंपनी द्वारा पार्क सुंदरीकरण किया जा रहा है। कार्य में घोर लापरवाही हुई तो पूर्व के दिनों में महापौर रामगोपाल मोहले ने नाराज हो गए थे तो फिर से कंपनी ने कार्य शुरू किया।

यहां इतने हैं पार्क

भेलूपुर जोन : फ्ख् पार्क

तुलसी उद्यान, मुंशी प्रेमचंद, रत्‍‌नाकर पार्क, तिलभांडेश्वर उद्यान, आचार्य रामचंद्र शुक्ल आई लैंड, शाह जफर आई लैंड, रवींद्रनाथ टैगोर आई लैंड, गुरुधाम उद्यान, शंकुलधारा उद्यान आदि।

वरुणापार जोन : ब्भ् पार्क

आशापुर पार्क, सुहेलदेव पार्क, पं। कमलापति त्रिपाठी उद्यान, अंबेडकर पार्क, नदेसर आई लैंड, राजर्षि उदय प्रताप उद्यान, टैगोर नगर कॉलोनी, शिवपुर बाईपास, सुभाष नगर उद्यान आदि।

आदमपुर जोन : क्7 पार्क

आईडीएच कॉलोनी, गंगा नगर कॉलोनी, भदऊ, सरैया उद्यान, सिटी फारेस्ट, आजाद पार्क, विजय ग्राम्य कालोनी पार्क, जलालीपुरा उद्यान, नागर कालोनी, संजय नगर कॉलोनी, काटन मिल कॉलोनी आदि।

कोतवाली जोन : क्ब् पार्क

मैदागिन उद्यान, गांधी नगर उद्यान, नेहरू उद्यान, शास्त्री उद्यान, पराड़कर उद्यान, नाटी इमली उद्यान, गांधी उद्यान टाउनहाल, नवापुर उद्यान, महेश नगर कॉलोनी उद्यान, अंबिया मंडी पार्क, नरहरपुरा पार्क आदि।

दशाश्वमेध जोन : भ्8 पार्क

त्रिपुराभैरवी उद्यान, चितरंजन पार्क, उद्यम सिंह आई लैंड, मौलवी बाग, लक्ष्मी कुंड, गुलाब बाड़ी, शास्त्री नगर, गुलाब बाग, हर्बल उद्यान, डॉ। भगवानदास उद्यान, संपूर्णानंद उद्यान, अम्बालिकापुरी आदि।

अम्रुत योजना से कुछ पार्को का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसमें वंद्रिका नगर कॉलोनी पार्क, भरत मिलाप स्थित नाटी इमली पार्क, रत्‍‌नाकर पार्क आदि प्रमुख हैं। शहर के अन्य पार्को को भी दुरुस्त किया जाएगा।

डॉ। श्रीहरि प्रताप शाही, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive