हाल ही में डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति बन गए हैं। वहीं पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने व्‍हाइट हाउस को अलविदा कह दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि बराक ओबामा द्वारा राष्‍ट्रपति पद से अलविदा कहते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा में आ गए हैं। पीएम मोदी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे तो पढ़ें यह पूरी खबर...


सबसे ज्यादा फॉलोवर्स बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में छा गए हैं। सोशल मीडिया पर अब वह दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता बन गए हैं। यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दिख रही उनकी फॉलोवरशिप के रिकॉर्ड पर कहा जा रहा है। अब इस समय नरेंद्र मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जबकि इनसे पहले इस नंबर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा थे। स्मार्टफोन में डाउनलोड
वहीं सोशल साइट्स लिंकडिन पर करीब 20 लाख लोग हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर 50 लाख और यू ट्यूब पर भी करीब 5 लाख 91 हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी के ऐप को भी अब तक करीब 1 करोड़ लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है। इसे भी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra