-लोजपा के तीन दिवसीय सामाजिक न्याय शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान

-सपा, बसपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को भी नहीं बख्शा

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सारनाथ में शनिवार को लोजपा के मुखिया केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि सपा जहां दलितों पर लगातार शोषण करती चली आ रही है, वहीं बसपा सपोर्ट करने का सिर्फ दिखावा करती है। सपा और बसपा ने सिर्फ दलितों को ठगा है। कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया, मगर कभी भी दलितों के बारे में नहीं सोचा।

रोटी-बेटी का रिश्ता जरूरी

सारनाथ में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक न्याय शिविर का शनिवार को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हथियार मजबूत हो पर हाथ नहीं तो हथियार नहीं चलाया जा सकता है। कैडर हमारे मजबूत होने चाहिए। कैडर तगड़ा करने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा। इस शिविर का उद्देश्य उन्हें राष्ट्र के प्रति निष्ठावान बनाना है। शिविर के माध्यम से उन्होंने जातिगत राजनीति की जमकर आलोचना की। यहां तक कहां कि इससे देश का भला नहीं हो सकता है। उन्होंने जाति जैसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए अंतरजाति शादियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। रोटी-बेटी के रिश्ते से ही देश का भला व विकास होगा। रोहित वेमुला के मामले में उन्होंने मोदी सरकार का बचाव किया। दलितों पर अत्याचार शुरू से होता आ रहा है। यह नई बात नहीं है लेकिन यह पहली सरकार है जिसने रोहित की मृत्यु के बाद जूडिशियल जांच की सिफारिश की है। इस मौके पर सांसद व अध्यक्ष संसदीय बोर्ड, लोजपा चिराग पासवान, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामचंद्र पासवान, लोजपा के महासचिव अब्दुल खालिद, प्रदेश प्रभारी आनंद तिवारी, राम सिंह, दिलीप टंडन आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive