-रातभर ठप रहे दर्जनों मोहल्लें

KANPUR: पॉवर रोस्टरिंग के साथ-साथ कानपुराइट्स को फाल्ट व ब्रेकडाउन के कारण जबरदस्त बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। गुरूवार की देररात 2.15 बजे गुल हुई ग्वालटोली के नवाब हाता और विक्टोरिया मिल एरिया लाइट फ्राईडे को 14 घंटे बाद शाम 4 बजे करीब आई। इसी तरह गुरूवार की देररात 2 बजे से सुबह 10.30 बजे तक संजय नगर और वाजिदपुर सबस्टेशन ठप रहे। इसके चलते दर्जनों टेनरीज में कामकाज ठप रहा।

नई सड़क और चौबे गोला की लाइट सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक गुल रही है। वहीं लाइन टूटने से किदवईनगर के और वाई ब्लॉक क्षेत्र की बिजली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक गायब रही। वहीं पेड़ों की छटाई के चलते विनायकपुर और शारदा नगर में सुबह 11 से दोपहर 1.15 बजे तक बिजली संकट रहा। लाइन खराबी के कारण पहले सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और फिर दोपहर 2.30 से शाम 4.20 बजे तक खास बाजार और मूलगंज छप्पर सबस्टेशन ठप रहे। इसी तरह पेड़ों की छटाई के चलते सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक भैरों घाट सबस्टेशन से पॉवर सप्लाई ठप रही है। वहीं शास्त्री नगर,

Posted By: Inextlive