भीषण भूकंप से उबरने की जद्दोजहद में जुटे जापान के बाद अब इक्वाडोर में बड़ा जलजला आया है। यहां आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 28 लोगों की मौत की खबर है वहीं बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं। फिलहाल लोगों में दहशत का माहौल है। अभी भी लोग अपने घरों के अंदर जाने से डर रहे हैं।

ऐसी है जानकारी
बताया गया है कि भूकंप का केंद्र पश्चिमी समुद्र तट के नजदीक रहा। इसके बाद अभी भी यहां सुनामी आने की भी चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के बाद जान-माल के भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। लोग अभी भी बुरी तरह से डरे हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग अभी भी अपने-अपने घरों से बाहर ही हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी रही है।
सेकेंड्स में हिल गया सब
जानकारी है कि पहले भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई थी, लेकिन बाद में बताया गया कि इसकी तीव्रता 7.8 थी। भूकंप इतना जबरदस्त था कि सेकेंड्स में कोई कुछ समझ भी नहीं सका। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्व में समुद्र तटीय शहर मुइज्ने के नजदीक था। वहीं अब यहां सूनामी की डर लोगों को सता रहा है।
स्थानीय खबरों के अनुसार ऐसी है जानकारी
स्थानीय खबरों की मानें तो इलाके में घरों की छतें तक टूट गई हैं और एक फ्लाईओवर भी गिर गए हैं। पेसिफिक सूनामी वॉर्निंग सेंटर  कि ओर से जानकारी दी गई है कि भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में समुद्र तटीय इलाकों में ऊंची लहरों के उठने की आशंका है।

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma