-अजय राय ने नॉमिनेशन से पहले कई जगहों पर किया दर्शन पूजन कर जीत की दुआ मांगी

VARANASI: कांग्रेस कैंडीडेट अजय राय ने गुरुवार को नॉमिनेशन से पहले अली मार्निग से ही शहर के अलग-अलग मंदिरों, दरगाहों और गुरुद्वारे में मत्था टेका। सुबह लगभग पौने पांच बजे अजय राय घर से निकले और बड़ागांव के नकटेश्वरी भवानी मंदिर गए और वहां पूजन किया। इसके बाद सिटी के बड़ागणेश मंदिर, कालभैरव में दर्शन पूजन कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां रुद्राभिषेक किया। यहां के बाद कांग्रेस कैंडीडेट ने संकटमोचन मंदिर में मत्था टेका। फिर भेलूपुर स्थित महावीर मंदिर, गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारे में ग्रंथियों ने आशीर्वाद स्वरुप अजय राय को सरोपा भेंट किया। अजय राय ने गिरजाघर स्थित चर्च में भी प्रार्थना की। इसके बाद बेनियाबाग स्थित बाबा रहीम शाह की मजार पर चादर चढ़ा कर अपनी जीत की दुआ मांगी। इस दौरान कांग्रेस कैंडीडेट ने पं। कमलापति त्रिपाठी, चन्द्रशेखर आजाद, राजीव गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, स्वामी विवेकानंद की चौराहों पर लगी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।

Posted By: Inextlive