राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मंगलवार को लंदन से दिल्ली पहुंचीं। एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर से करीब 500 नेता व अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं। राष्ट्रपति मुर्मू भी 17 सितंबर को लंदन गई थीं।

नई दिल्ली (एएनआई)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लंदन से दिल्ली पहुंचीं। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर थीं।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के लिए कई देशों के राजनीतिक प्रमुखों से लेकर शाही परिवार के अलग-अलग सदस्यों और दुनिया भर के गणमान्य लोग ब्रिटेन पहुंचे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 17 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की थी।

President Droupadi Murmu reaches Delhi from London after attending Queen Elizabeth's state funeral
Read @ANI Story | https://t.co/PTAOYp4O5K#DroupadiMurmu #QueenElizabeth #London #funeral pic.twitter.com/WnqJuwh8Cp

— ANI Digital (@ani_digital) September 20, 2022


8 सितंबर को एलिजाबेथ द्वितीय का हुआ था निधन
दिवंगत महारानी का अंतिम संस्कार पूरा होने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति मुर्मू के विमान ने स्थानीय समयानुसार रात 8.20 बजे उड़ान भरी।महारानी का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। 1965 में विंस्टन चर्चिल के बाद ब्रिटेन में यह पहला राजकीय अंतिम संस्कार है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को कमिटमेंट सर्विस के बाद सोमवार को लंदन के विंडसर कैसल में रॉयल वॉल्ट में उतारा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तक के विश्व नेताओं ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में दो मिनट का मौन रखने के लिए जनता के सदस्यों के साथ शामिल हुए।

Posted By: Shweta Mishra