कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर एक ट्वीट के करते हुए कहा है कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा। माना जा रहा है कि उन्होंने एक दिन पहले हाथरस कांड को यूपी सरकार पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें पूरा मामला...


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा ... मैं किसी के अन्याय के आगे नहीं झुकेगा, मैं असत्य को सत्य से जीतूंगा और असत्य का विरोध करते हुए सभी कष्टों को सहन कर सकता हूं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह ट्वीट प्रियंका गांधी के साथ हाथरस जाने के दौरान यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के ठीक दूसरे दिन आया है। यहां उनके साथ धक्का-मुक्की की भी खबर है। राहुल व प्रियंका जा रहे थे यूपी के हाथरस


गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और 200 से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महामारी अधिनियम की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार किया था, जब वे हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे, जिसकी मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला

बता दें कि हाथरस में 14 सितंबर को 19 साल की युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के कोई संकेत नहीं मिलने के बाद सोमवार को अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था। पीड़िता ने उपचार के दाैरान करीब 15 दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सरकार द्वारा इस मामले में गठित की गई तीन सदस्यीय विशेष जांच दल जांच कर रहा है।

Posted By: Shweta Mishra