भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लद्दाख पहुंचे।लद्दाख के अलग राज्य बनने के बाद राजनाथ सिंह की यह पहली यात्रा है। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान को खूब लताड़ा है।

लेह (लद्दाख) (एएनआई)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद आज पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे। यहां उन्होंने लेह में 26 वें 'किसान-जवान विज्ञान मेले' में जनता को संबोधित किया। इस दाैरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई।

LADAKH: Defence Minister Rajnath Singh inaugurates the 26th ‘Kisan-Jawan Vigyan Mela’ in Leh. pic.twitter.com/4Bj0YD07wN

— ANI (@ANI) August 29, 2019


पाकिस्तान को कश्मीर पर बयान देने का हक नही
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर मामले में पाकिस्तान के लिए कहा कि मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कब कश्मीर तुम्हारा था कि तुम उसके लिए रोते हो?  पाकिस्तान बन गया है। हम पाकिस्तान के अस्तित्व का सम्मान करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे कश्मीर के बारे में कोई भी बयान दे सकते हैं। पाकिस्तान को इसका हक नही है।

Defence Minister Rajnath Singh in LEH: Main Pakistan se poochna chahta hun, Kashmir kab Pakistan ka tha ki usko lekar rote rehte ho? Pakistan ban gaya toh hum aapke wajood ka samman karte hain. Pakistan has no locus standi on this matter. pic.twitter.com/FwDTEOawOn

— ANI (@ANI) August 29, 2019


भारत सरकार के कदम से पाकिस्तान बौखलाया

बता दें कि बीते 5 अगस्त को केंद्र ने जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति के साथ संविधान के अनुच्छेद 370 को रद कर दिया था। इस क्षेत्र को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। जम्मू कश्मीर विधायिका वाला केंद्र शासित क्षेत्र व लद्दाख बिना विधायिका वाला केंद्र शासित क्षेत्र हो गया। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखलाया है।
राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ कहा, कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा, इसमें कोई देश न दे दखल
पाकिस्तान लगातार परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा

पाकिस्तान भारत के इस कदम का विरोध करने के उसके सभी प्रयास लगभग असफल रहे। पाकिस्तान ने भारत विरोधी बयानबाजी की है। भारत ने कहा है कि कश्मीर नई दिल्ली का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान अपनी घटती अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और आतंकवाद को मिटाने के बजाय कश्मीर को लेकर रो रहा है और परमाणु युद्ध की धमकी भी दे रहा है।

 

 

Posted By: Shweta Mishra