Ramadan 2022: रमजान में लोग 13-15 घंटे रोजा रखते हैं। इस्लाम कहता है कि इबादत करने वाले रमजान के दौरान फज्र की नमाज के समय की शुरुआत से रोजा रखते हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रमजान इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार है, जिसमें रोजा रखना शुभ माना जाता है। इस्लाम कहता है कि इबादत करने वाले रमजान के दौरान फज्र की नमाज के बाद से रोजा शुरु करते हैं। रोजा सूरज उगने से लेकर सूरज डूबने तक होता है। अलग- अलग जगह पर दिन की लंबाई स्थान के आधार पर भिन्न होती है। लोगों का रोजा दिन में 11 घंटे से लेकर 20 घंटे तक होता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे दुनिया के किस हिस्से में रहते हैं। आइए जानते हैं इस साल रोजे का समय सबसे लंबा और सबसे छोटा कहां होगा?सबसे छोटा रोजागल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में महीने की शुरुआत केवल 11 घंटे के रोजे के साथ होगी। 11 से 12 घंटों के बीच छोटे रोजा ब्यूनस आयर्स, केपटाउन और क्राइस्टचर्च में होगा।


सबसे लंबा रोजा

रिक्जेविक, आइसलैंड में 16 घंटे 50 मिनट का सबसे लंबे समय तक का रोजा होने की उम्मीद है। 15 से 16 घंटों के बीच वाले अन्य शहरों में लिस्बन, पेरिस, वारसॉ और लंदन शामिल हैं।यूएई-वाइड टाइमिंग

यूएई की बात करें तो आबू धाबी के अल सिला और अल घुवाईफात में सबसे छोटा रोजे का दिन होगा। जनरल अथॉरिटी ऑफ इस्लामिक अफेयर्स एंड एंडोवमेंट के जारी किए हुए समय के अनुसार रमजान का रोजा महीने की शुरुआत में 13 घंटे और 43 मिनट और महीने के आखिरी दिन तक 14 घंटे और 26 का हो जाएगा।

Posted By: Kanpur Desk