Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज दोपहर 2 बजे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार केवल 30 से 50 मेहमानों को ही इन्‍वाइट किया गया है। जिसमें रणबीर और आलिया के सबसे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हैं।


मुंबई (आईएएनएस)। आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2 बजे वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह जोडी अपनी शादी के बारे में बहुत निजी रही हैं और यह उनकी गेस्ट लिस्ट में साफ दिखाई दे रहा है । सूत्रों के अनुसार केवल 30 से 50 मेहमानों को ही इन्‍वाइट किया गया है। जिसमें रणबीर और आलिया के सबसे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हैं। बारात कृष्णा राज बंगले से लेकर रणबीर के वर्तमान घर, वास्तु तक जाएगी जो उसी इलाके में स्थित है। बंगले का नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज के नाम पर रखा गया है।रणबीर और आलिया एक विशेष पूजा में लेंगे हिस्सा
फेरा समारोह से पहले रणबीर और आलिया एक विशेष पूजा में हिस्सा लेंगे। इससे पहले आलिया की बहन शाहीन भट्ट का पपराजी पर आपा खोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। दोनों को अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जिसके बाद आज दोनो शादी केबंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनो की शादी के कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगें।

Posted By: Kanpur Desk