RANCHI: रांची के शूटरों ने बोकारो के रेलवे ठेकेदार ब्7 वर्षीय चंद्रशेखर तिवारी उर्फ लवली तिवारी की हत्या की थी। किशोरगंज के शूटरों ने भ् जून को बालीडीह एआरएम बंगला के पीछे स्थित उनके ऑफिस में ही गोली मार दी थी। हत्या करने वालों में सात लोग थे, इनमें से किशोरगंज का सन्नी सिंह सहित एक अन्य बोकारो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वहीं, मास्टरमाइंड मोकामा का राजेश सिंह उर्फ कारू, सोनू शर्मा, सोनू सरदार, बिटटू सिंह फरार हैं। गौरतलब हो कि हमलावरों ने लवली तिवारी को नौ गोलियां मारी थी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। लवली तिवारी चास के कैलाश नगर में रहते थे, जो मूल रूप से बिहार के भभुआ जिला के वड्डा गांव के निवासी थे।

हत्या के पीछे म्ख् लाख का ठेका

लवली तिवारी की हत्या का कारण पुलिस तलाश रही है। वहीं, बताया जाता है कि आद्रा मंडल में करीब म्ख् लाख का ऑन लाइन टेंडर दो मई को निकाला गया था। इसका काम लवली तिवारी को मिला था। इसके बाद से लगातार उन्हें धमकी मिल रही थी।

रांची में पुलिस को चकमा देकर भागा बिटटू

बिटटू सिंह रांची में कई कांडों को अंजाम देने के बाद कई बार जेल भी जा चुका है। उसे भी बोकारो पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा था। उसने बताया था कि वह मास्टरमाइंड को जानता है। इसके बाद पुलिस से उसने समय मांगा, जब पुलिस ने उसकी खोजबीन की, तो वह फरार हो गया। पुलिस उसकी अब भी तलाश कर रही है।

Posted By: Inextlive