- साइकिल रैली निकालकर बना रहे चुनाव की फिजां

GORAKHPUR: प्रदेश में सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 1 मई से शुरू साइकिल रैली चौथे दिन बुधवार को भी जारी रही। जगह-जगह से रैलियों का रेला निकला। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए हुंकार भरी।

गिनाई उपलब्धियां

चौरीचौरा विस क्षेत्र के प्रत्याशी केशवनाथ यादव के नेतृत्व में निकाली गई। रैली रामपुर रकबा, फुटहवा इनार, सरदारनगर, बिलारी गांवों में घूमी। रैली में गुलाब यादव, मल्लर निषाद, रामाश्रय, श्रवण निषाद, राजेन्द्र, जोखन शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

जानीपुर में सेक्टर प्रभारी डॉ। सत्यनारायण यादव व प्रभारी अमरजीत यादव की देखरेख में रैली निकाली गई। रैली में नवनाथ यादव, गामा यादव, रामबेलास नायक, रामराज यादव, रविन्द्र यादव, सोनू प्रजापति आदि लोग शामिल रहे। डड़वापार चौराहा स्थित सपा कैम्प से रैली निकाली गई। रैली राजगढ़ नर्रे लगुनही में घूमी। रैली को जिला सचिव रामलखन गोंड व संयोजक राधेश्याम यादव ने हरी झंडी दिखाई। रैली में प्रमुख रूप से रामकरण यादव, असर्फी यादव, सुधाकर, अनिरुद्ध, बनवारी आदि शामिल रहे।

गोला के सराय में सेक्टर प्रभारी राजकुमार प्रजापति व सत्यव्रत तिवारी ने रैली को झंडी दिखाई। रैली में सपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, मुराद अली, तौफीक अहमद, पवन सैनी, राजू गुप्ता, अरबी रामधारी यादव शामिल रहे।

Posted By: Inextlive