- दमा रोगी किशोरी को भर्ती करने से मना करते रहे अस्पताल

- लोगों ने किया चक्काजाम तो पुलिस ने भांजी लाठी

- पुलिस के दखल से एसआरएन में किया गया भर्ती

दमा रोगी किशोरी को भर्ती करने से मना करते रहे अस्पताल

- लोगों ने किया चक्काजाम तो पुलिस ने भांजी लाठी

- पुलिस के दखल से एसआरएन में किया गया भर्ती

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: गरीब और असहायों के लिए इलाज इतना आसान नहीं है। रसूलाबाद घाट की रहने वाली गरीब किशोरी से बेहतर इसे कौन जान सकेगा। इलाज तो मिला नहीं परिजनों को पुलिस की लाठी खानी पड़ी सो अलग। डॉक्टरों की बेरुखी की शिकार इस मरीज को दर-दर भटकना पड़ा। जब ये बेरुखी बर्दाश्त न हुई तो परिजनों व रिश्तेदारों ने चक्काजाम कर दिया। उन्हें सड़क से हटाने के लिए पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी। इतना सब होने के बाद अंत में किशोरी को एसआरएन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

दमा से पीडि़त है पूजा

शहर के रसूलाबाद घाट की रहने वाली किशोरी पूजा को दमा की बीमारी है। क्भ् वर्षीय पूजा के माता पिता का निधन हो चुका है। भाई रवि कुछ दिनों पहले तक रिक्शा ट्राली चलाकर अपना और पूजा का भरण पोषण कर रहा था लेकिन अब उसका पैर भी खराब हो गया है। नतीजतन भाई बहन दोनों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। दवा के अभाव में पूजा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

संस्था की मदद से भिजवाया हॉस्पिटल

शनिवार को हालत ज्यादा खराब होने पर भाई रवि नव निर्माण मिशन संस्था के कार्यकर्ता सुग्रीव निषाद से मिला और अपनी परेशानी बताई। शनिवार की सुबह जब संस्था के लोग रवि के यहां पहुंचे तो वहां पूजा की हालत नाजुक देख तुरंत क्08 एंबुलेंस से उसे बेली हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर दो बजे उसे एसआरएन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। लोग पूजा को लेकर जब एसआरएन पहुंचे तो वहां बेड खाली न होने का बहाना बताते हुए वापस लौटा दिया गया। इसके बाद संस्था के लोगों ने शाम को पूजा को ले जाकर तेलियरगंज स्थित टीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रातभर अस्पताल में रखने के बाद पूजा को सुबह यहां से भी बाहर कर दिया गया।

और बढ़ गया लोगों का आक्रोश

जैसे ही इस बात की जानकारी संस्था के लोगों को हुई तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दोपहर क्ख् बजे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तेलियरगंज पावर हाउस के समीप सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोग पुलिस को अपनी परेशानी बताते, इससे पहले ही लाठी पटक सभी को वहां से खदेड़ दिया गया। इसके बाद दबाव के चलते पुलिस ने खुद पूजा को इलाज के लिए एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Posted By: Inextlive