चेन्‍नई में हो रही भारी बारिश से यहां का जीवन अस्‍त ब्‍यस्‍त हो गया है। पानी की इस तबाही से महत्वपूर्ण सड़कें रेल मार्ग और हवाई अड्डे सब क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 49 सेंटीमीटर बारिश हुई है। जिससे यहां पर हजारों की संख्‍या में लोग बेघर हो चुके हैं। सेना नौसेना और वायुसेना व राष्ट्रीय आपदा राहत बल पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी यहां पर लोगों की मदद के लिए जुटे हैं। ऐसे में इस राहत कार्य व बचाव अभियान में कुछ बड़ी कंपनियां भी अपने बिजनेस प्रॉफिट को किनारे कर शामिल हो गई हैं। ये ऑनलाइन काम करने वाली कंपनियां लोगों को खाना जरूरत का सभी सामान मुहैया करा रही हैं। ऐसे में आइए जानें इस अभियान में शामिल हुई इन बड़ी कंपिनयों के बारे में...

Paytm: 
ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज साइट पेटीएम भी इस चेन्नई बाढ़ में मदद को शामिल हो गई है। ऐसे में अब उसने भी पीड़ितों की मदद के लिए ऑफर जारी किया है। जिसमें पेटीएम के जरिए 30 रुपये तक फ्री में रिचार्ज कर सकते हैं। इसने एक टोल फ्री नंबर 18001030033 लॉन्च किया है।

Taxi Ola:
भारतीय कैब सर्विस ओला कैब ने भी हेल्प लाइन नंबर 04428294121 बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी किया है। बाढ़ पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर तुरंत कैब की सर्विस पा सकेंगे।
Zoomcar:
सेल्फ ड्राइव कार जूमकार भी इस मिशन में बराबर डटी है। यह लोगों को एंबुलेंस सर्विस प्रोवाइड करा रही है। इस कार से बाढ़ पीड़ितों को उपचार हेतु लोकल अस्पताल पहुंचाने का काम हो रहा है। यह कार कॉल करने के 10 मिनट बाद ही पहुंच रही है।


Practo:

हेल्थ डिस्कवर प्लेटफार्म प्रैक्टो बाढ़ पीड़ितों के उपचार में जुटी है। ये कंपनी बाढ़ पीड़ितों के लिए डॉक्टर्स आदि की सर्विस प्रोवॉइड करा रही है। जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी न हो। इसके अलावा चेकअप आदि की मशीने, मच्छर कंट्रोल की दवा आदि मुहैया करा रही है।

Stayzilla:

स्टेजिला भी इस अभियान में शामिल है। बजट आवास के लिए ऑनलाइन एग्रीगेटर यह कंपनी लोगों को घर दोबारा बनाने में मदद करेगी। उसने इस संबंध में बाढ़ पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Shweta Mishra