हाथ की रेखाएं भी बहुत कुछ कहती हैं जरूरत है तो बस समझने की। बहुत से लोग शादी के लिए परेशान होते हैं। बार-बार ज्‍योतिष के पास जाकर अपना हाथ दिखाते हैं जिससे वो जान सकें कि उनका विवाह कैसे कब होगा। क्‍या विवाह के बाद उनका जीवन साथी उन्‍हें प्‍यार करेगा या उनके जीवन में समस्‍यायें रहेंगी। विवाह के बाद संतान योग है या नहीं है। अगर संतान योग है तो कितनी संताने होंगी। आज हम आप को आप के विवाह आप के जीवन स्‍वास्‍थ और संतान सुख के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्‍हें पढ़ने के बाद आप खुद भी समझ सकते हैं कैसा होगा आप का वैवाहिक जीवन।


ये रेखा है तो मिलेगा प्यार करने वाला जीवन साथीविवाह रेखा आड़ी और संतान रेखा खड़ी स्थिति में होती है। ये रेखाएं एक से अधिक भी हो सकती हैं। इनकी संख्या में प्रेम प्रसंग विवाह और संतान की संख्या भी मालूम हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाए और हथेली की छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में काफी दिक्कतें आती हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी कम है तो ऐसे लोगों का विवाह कम उम्र में होने की संभावनाएं होती हैं। यदि विवाह रेखा को कोई रेखा या एक से ज्यादा रेखाएं काट रही हैं तो यह विवाह में देरी और बाधांओ का संकेत होता है।हाथ में अगर है ये रेखा तो होंगे दो विवाह
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाने वाली है तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी का प्रतीक होता है। यदि बुद्ध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है।  विवाह रेखा अगर बीच में कटी हो तो यह विवाह टूटने का संकेत माना जाता है। इसके लिए हथेली के दूसरे चिन्हों पर भी एक बार विचार करना जरूरी है।  यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो यह पति पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद पैदा करती है। यदि पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा तो ऐसे लोगों की पत्नी श्रेष्ठ और बहुत प्रेम करने वाली होती है।

Posted By: Prabha Punj Mishra