उड़ी हमले के बाद अब पाकिस्‍तान के खिलाफ भारतीय सेना ने कमर कस ली है। भारतीय सेना के जवानों ने आज रात पाक कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर 35 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान पाक के दो जवानों की भी मौत हुई है। इंडियन आर्मी के DGMO ने इस बात की जानकारी पाक के DGMO को दे दी है। वहीं भारतीय सेना के इस कदम पर पाक अपना कड़ा रुख दिखा रहा है।


पूरी तैयारी के साथइंडियन आर्मी के DGMO रणवीर सिंह ने आज पाक के DGMO को भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी है। उनका कहना है कि यह सर्जिकल स्ट्राइक कल आपातकालीन स्थितियों में किया गया है। इंडियन आर्मी को एक मजबूत इन्फॉर्मेशन मिली थी कि कुछ आतंकी लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुस आए हैं। उनके मंसूबे भारत में आतंकी हमलों को अंजान देने के हैं। इसके बाद देश की सुरक्षा को देखते हुए भारतीय सेना ने पूरी तैयारी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक किया है। यह करीब रात करीब ढाई बजे से सुबह 8 बजे तक चली है।इसे भी पढ़ें : आतंकियों का खात्मा करने में माहिर हैं ये 3 स्पेशल फोर्स

धैर्य की परीक्षा न ले
वहीं भारत की ओर से किए गए इस खुलासे पर पाकिस्तान कड़ा रुख अख्ितयार कर रहा है। इस संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कहना है कि भारत हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। बतादें कि अभी हाल ही 18 सितंबर को आतंकियों ने उड़ी में भारतीय सेना मुख्यालय पर हमला किया था। इस दौरान करीब 17 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले में 4 आतंकी भी मारे गए थे। जिसके बाद से भारत ने यह कदम उठाया है।National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra