कांग्रेस अध्‍यक्ष सोन‍िया गांधी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही है। 9 द‍िसंबर 1946 को जन्‍मीं सोन‍िया गांधी अपने जवानी के द‍िनों में बेहद खूबसूरत थीं। शायद इसील‍िए राजीव गांधी उनके दीवाने हो गए थे। सोन‍ि‍या की खूबसूरती हम नहीं बल्‍क‍ि ये 10 तस्‍वीरें साफ बयां कर रही हैं। आइए आज उनके जन्‍म द‍िन पर देखें उनकी ये तस्‍वीरें ज‍िन्‍हें देखकर आप भी कह उठेंगे यकीनन बहुत सुंदर रहीं सोन‍िया गांधी...


सोनिया गांधी का जन्म एक रोमन कथोलिक परिवार में हुआ था और इनका पूरा नाम एंटोनिआ एडविज मैनो था। यह बचपन से ही काफी खूबसूरत दिखती थीं।  राजीव गांधी और सोनिया की मुलाकात लंदन में पढाई के दौरान हुई थी। सोनिया और राजीव के रिश्ते का कैथलिक सोनिया के परिजनों ने खूब विरोध किया था। सोनिया गांधी की यह तस्वीर 1968 की है। शादी के दौरान पति राजीव गांधी और मां इंदिरा गांधी के साथ सोनिया गांधी। 31 अक्टूबर 1989 की यह तस्वीर दिल्ली के शक्ति स्थल की है। इस तस्वीर में सोनिया गांधी राजीव के साथ अपनी सास स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दे रही हैं। यह तस्वीर एक सभा की है। इसमें सोनिया गांधी के साथ राजीव गांधी भी बैठे हैं। 
गुजरात: गजब हैं ये 5 उम्मीदवार, कोई सौ करोड़ से अधिक का मालिक तो किसी के पास नहीं है फूटी कौड़ी

Posted By: Shweta Mishra