काम के प्रेशर से परेशान कर्मचारी ऑफिस में ही मौज-मस्‍ती करने लगते हैं। दुनिया में कई मशहूर ऑफिस हैं जहां इंप्‍लॉई को कुछ भी करने की मिली है छूट।


1. GOOGLE :दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल का काम जितना मजेदार है, ऑफिस उतना ही शानदार। यहां इंप्लॉई को स्नैक्स से लेकर खाना तक सबकुछ फ्री में मिलता है। इसके अलावा कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए कई चीजें उपलब्ध हैं।3. LINKEDIN :काम के अलावा आपके अंदर कोई अन्य हुनर है, तो जल्दी से लिंक्डइन ज्वॉइन करिए। यह कंपनी अपने इंप्लॉई की एक्स्ट्रा स्किल्स पर ज्यादा फोकस्ड रहती है। यानी कि अगर आप एक अच्छे चेस मास्टर या फुटबॉल प्लेयर हैं तो कंपनी आपके इस हुनर को आगे बढ़ने का मौका देगी। साल 2013 में कंपनी ने अपने एक इंप्लॉई को इंडोनेशिया भेजा ताकि वो वहां लोगों को स्कूबा डाइविंग सिखा सके। 5. CAMPBELL SOUP COMPANY :
न्यूजर्सी स्थित इस कंपनी में कर्मचारियों को काम के प्रेशर के अलावा उनके इंटरटेनमेंट की भी पूरी सुविधा दी जाती है। यहां आपको फिटनेस सेंटर से लेकिन किचन तक सबकुछ मिलेगा। आप चाहे तो खाना बनाना सीख सकते हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों के बच्चों को ऑफिस लाने की भी छूट देती है।7. PEER 1 HOSTING :


यह इंग्लैंड स्थित आईटी कंपनी है। ऑफिस के अंदर योगा क्लॉस से लेकर ट्री हाउस, झूले और पब वगैरह कई चीजें हैं। यहां काम करने के बाद लोगों को काफी सुकून मिलता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari