आज यानी 15 दिसंबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है। अगर आप ये सोचते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा चाय पी जाती है तो आपकी इस गलतफहमी को हम दूर कर देते हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा चाय पीने वाले मुल्कों में भारत अभी बहुत नीचे है। आज हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में बतायेंगे जहां के नागरिक भारत से ज्यादा चाय पीना पसंद करते हैं। बहरहाल चाय की खोज और इसके इतिहास पर भी एक नजर डालते हैं।

चाय की खोज
जानकारी के मुताबिक आज से 2737 वर्ष ईसा पूर्व में चीन के राजा शेन निंग के लिए पानी उबाला जा रहा था। तभी कहीं से चाय की एक पत्ती उड़कर उसमें आ गिरी। इस पानी को पीकर राजा को बहुत ही आनंद आया और तब से चाय की शुरुआत हो गई। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि आज पानी के बाद विश्व में सबसे ज्यादा चाय पी जाती है। इसके अलावा आज दुनिया भर में जितनी चाय पी जाती है, उसमें 75 परसेंट ब्लैक टी है।

अंग्रेजो ने बढ़ाया चाय का चलन

कहते हैं कि भारत के असम में अंग्रेजों ने 1820 में पहली बार चाय की खेती शुरू की थी और उन्होंने ही यहां इसका चलन बढ़ाया। यूं तो चाइना के बाद सबसे ज्यादा चाय की खेती भारत में ही होती है, लेकिन चाय पीने के मामलों में भारत आगे नहीं है, यहां प्रति व्यक्ति सलाना सिर्फ 326.58 ग्राम चाय की खपत करता है।

9. जर्मनी- जर्मनी यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। वैसे तो युद्ध के कारण इस देश को काफी क्षति हुई थी, लेकिन फिर भी यहां के नागरिक चाय पीने के मामलों में पीछे नहीं है। 2016 में चाय की खपत को लेकर जारी किये गए एक रिपोर्ट में पता चला था कि यहां सलाना प्रति व्यक्ति करीब 689.46 ग्राम चाय की खपत करता है।  

7. ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। यहां के नागरिक भी चाय की चुस्की से परे नहीं हैं। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया में भी प्रति व्यक्ति सलाना करीब 748.42 ग्राम चाय की खपत करता है।

5. न्यूजीलैंड- न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है और बता दें कि यहां के नागरिक चाय को भारत के मुकाबले दोगुणा पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड में प्रति व्यक्ति सलाना करीब 1.192 किलोग्राम चाय की खपत करता है।

3. यूनाइटेड किंगडम- यह एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां के नागरिक चाय को बहुत ही मजे से पीते हैं। एक रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि इस देश में सलाना तकरीबन 1.941 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चाय की खपत करता है।

1. तुर्की- एशिया और यूरोप को जोड़ने वाला मुल्क तुर्की के नागरिक चाय पीने के मामलों में सबसे आगे हैं। बताया जाता है इस देश के नागरिक दुनिया भर में सबसे ज्यादा चाय पीने को लेकर चर्चित हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां सलाना प्रति व्यक्ति करीब 3.157 किलोग्राम चाय की खपत करता है।

Posted By: Mukul Kumar