डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में जीत मिली है। 70 वर्षीय ट्रंप ने तीन बार शादी की और उनकी अनगिनती गर्लफ्रेंडस् रही है। तीन शादियों से ट्रंप को पांच बच्‍चे है जिनमे तीन बेटे और दो बेटियां हैं। आमतौर पर राजनीति में जनता साफ सुथरी छवि के नेता का चुनाव करती है पर ट्रंप का पूरा जीवन ही अनगिनत कांट्रोवर्सी से भरा हुआ है। हम आप को आज ट्रंप की तीनों पत्नियों से मिलवाने जा रहे हैं। ट्रंप की निजी जिंदगी काफी रंगीनियत भरी रही है। उनके लव अफेयर्स मीडिया की सुर्खियों मे छाये रहते हैं।


1- मेलेनियां ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप की तीसारी पत्नी मेलेनिया ट्रंप स्लोवेन अमेरिकन सुपर मॉडल है। अब वह अमेरिका की प्रथम महिला हैं। डोनाल्ड ट्रंप और मेलेनिया की मुलाकाल न्यूयॉर्क सिटी में 1998 में एक फैशन वीक के दौरान हुई थी। ट्रंप उस समय मार्ला के साथ थे। इसके बाद भी ट्रंप और मेलेनिया ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। मेलेनिया और ट्रंप ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। 2005 में दोनो ने शादी कर ली। 2006 में मेलेनिया ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम बेरोन विलियम ट्रंप रखा। मेलेनिया ट्रंप के पहले बेटे से 8 साल छोटी हैं। मेलेनिया 20 जनवरी 2017 को यूएस की पहली सबसे खूबसूरत और फैशनेबल प्रथम महिला होंगी। 3- मार्ला मैपेस


इवान के बाद ट्रंप की जिंदगी में बहुत सी लड़कियां आई पर उन्होंने शादी मार्ला से की जो उनसे 17 साल छोटी थीं। मार्ला ने ट्रंप से 2 साल तक अफेयर करने के बाद शादी की। मार्ला और ट्रंप की पहली मुलाकात 1989 में एक फंक्शन के दौरान हुई। ट्रंप और मार्ला की एक बेटी है जिसका नाम टिफनी ट्रंप है। मार्ला ने 1993 में टिफिनी को जन्म दिया। मार्ला और ट्रंप 1997 तक एक दूसरे के साथ रहे फिश्र दोनो अलग हो गए। 1999 में जब ट्रंप ने राजनीति में कदम रखा तो मार्ला ने कहा कि लोग उन्हे राष्ट्रपति के रूप में पसंद करेंगे। मार्ला ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिकन नागरिक होने के नाते मेरा ये फर्ज है कि मैं लोगों को बताऊं कि उन्हें क्या पसंद है। मार्ला से शादी के बाद ट्रंप का नाम सुपर मॉडल कार्ला ब्रूनी से जुड़ा जो इस समय निकोलस सरकोजी की पत्नी है।5- कारा यंग

2001 में ट्रंप एक अमेरिकन सुपर मॉडल को डेट कर रहे थे जिसका नाम कारा था। कारा पेशे से एक्ट्रेस थीं। कारा यंग की मां एक अफ्रीकन अमेरिकन महिला थीं। यूक्रेनियन मॉडल विक्टोरिया जेडरॉक ने बताया था कि उन्होंने ने ट्रंप के साथ चार बार डेट किया है। जिसमें से एक डेट के दौरान ट्रंप ने कारा के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी। विक्टोरिया ने बताया कि ट्रंप ने बताया था कि वो कारा को बहुत पसंद करते हैं। वो कभी कारा को कहीं बाहर लेकर नहीं गए क्योकि वह एक अस्वैत महिला है। ट्रंप ने इस बात से पूरी तरह इंकार किया कि वो किसी विक्टोरिया नाम की महिला को जानते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra