जब बच्‍चे स्‍कूल जाने की तैयारी करते हैं तब इस बच्‍ची को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की कहा गया था। चाल साल की उम्र में पहली बार जब वो रैंप पर चली तो सभी दिल थाम कर उसकी वॉक देख रहे थे। हम बात कर रहे हैं फ्रेंच मॉडल थायलेन ब्‍लांड्यू की जो बला की खूबसूरत हैं।

1- थायलेन ब्लांड्यू चार साल की थी जब वो पहली बार फ्रेंच डिजाइनर जीन पॉल ग्लॉटियर के फैशन शो में रैंप पर चलीं थी। वो उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत थी। ब्लांड्यू अब 16 साल की है। वो एक फ्रेंच मॉडल है। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। वो एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा रही हैं।

3- ब्लांड्यू फ्रेंच फुटबॉलर पेट्रिक ब्लांड्यू और टीवी प्रजेंटेटर वेरोनिका लोब्री की बेटी हैं। 13 साल की उम्र में उन्होंने फ्रेंच मैग्जीन जेलोस के कवर पेज के लिये पोज दिया था। तब उन्होंन न्यू कैट मोस कह कर बुलाया गया था। वो लॉरियल के साथ भी काम कर चुकी हैं। बीते साल हुये मिलान फैशन वीक में वो रैंप पर अपना जलवा बिखेरते हुये नजर आईं थी। 70वें कॉन्स महोत्सव में वो रसियन एक्टर स्वेतलेना उस्तीनोवा के साथ नजर आईं थी।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra