अमेरिकन ड्रामा सीरीज फिल्‍म 'गेम्‍स ऑफ थ्रोन्‍स' के पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। भारत में भी इस फिल्‍म को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में जब एक इंडियन ने इस फिल्‍म का थीम सॉन्‍ग देसी वर्जन में बनाया तो वह हो गया वायरल....आइए सुनें।

इंडियन क्लॉसिकल वर्जन
हाल ही में महेश राघवन जोकि म्यूजिक कंपोजर है उन्होंने गेम ऑफ थ्रोन्स के के आइकोनिक थीम सॉन्ग का इंडियन क्लॉसिकल वर्जन तैयार किया है। यह पूरी तरह से देसी वर्जन है। महेश ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। जिसे चार दिन में 16,000 लोग सुन चुके हैं। इसकी सबसे खास बात है कि राघवन ने इसको बनाने में एक भी इंडियन इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल नहीं किया है।


अलग-अलग तरह से बना है ये सॉन्ग
गेम ऑफ थ्रोंस का रियल थीम सॉन्ग काफी शानदार है। फैंस ने इस टाइटल सॉन्ग के कई वर्जन सुने होंगे। इसमें कोल्डप्ले वर्जन, वॉयलेन वर्जन, मेटल वर्जन और सेलो कवर काफी चर्चित हुए थे। इसके अलावा एक कुत्ते द्वारा गाए गए इस थीम सॉन्ग को बहुत पसंद किया गया था।

 

 

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari